बैग्स आन व्हील्स सेवा शुरू करने से पहले ले रहे फीडबैक

इस सेवा के तहत कोच से यात्रियों का सामान घर तक पहुंचाया जाएगा। वहीं कुलियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 08:07 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 08:07 PM (IST)
बैग्स आन व्हील्स सेवा शुरू करने से पहले ले रहे फीडबैक
बैग्स आन व्हील्स सेवा शुरू करने से पहले ले रहे फीडबैक

जासं, गाजियाबाद : स्टेशन पर बैग्स आन व्हील्स सेवा शुरू करने से पहले रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से फीडबैक लेना शुरू कर दिया। इस सेवा के तहत कोच से यात्रियों का सामान घर तक पहुंचाया जाएगा। वहीं कुलियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है।

एप से होगी बुकिग : पहली बार गैर-किराया राजस्व अर्जन योजना के तहत बैग्स आन व्हील्स सेवा शुरू की जा रही है। एप पर यात्री अपना सामान घर से स्टेशन तक लाने और स्टेशन से घर तक पहुंचाने के लिए आवेदन करेंगे। ठेकेदार कंपनी द्वार बुकिग विवरण के अनुसार सामान सुरक्षित तरीके से स्टेशन से घर व घर से स्टेशन ले जाया जाएगा। एप से यात्री बुकिग करेंगे। शुल्क कम रखने की मांग कर रहे यात्री

अभी इस सेवा का शुल्क तय नहीं किया गया है। पहले चरण में प्रयोग के तौर पर यह सेवा नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली छावनी, दिल्ली सराय काले खां, रोहिला, गाजियाबाद और गुरुग्राम रेलवे स्टेशनों पर शुरू की जाएगी। वहीं यात्री शुल्क कम रखने की मांग कर रहे हैं। कुलियों ने किया विरोध

इस सेवा के शुरू होने से पहले ही कुलियों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर रैंप वाला एफओबी बनने का पहले से ही कुली विरोध कर रहे हैं। बैग्स आन व्हील्स सेवा शुरू होने की जानकारी मिलने पर कुलियों ने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। यात्री इस सेवा को शुरू कराने के पक्ष में हैं। अधिकारियों से यात्री इस सेवा के शुरू होने की जानकारी कर रहे हैं। हमारे पास इस संबंध में अभी अधिकारिक आदेश नहीं आया है।

-संजय सिंह, सीएमआइ

इस सेवा के शुरू होने से काफी फायदा मिलेगा। खासकर जो भारी भरकम सामान लेकर अकेले यात्रा करते हैं, मगर शुल्क कम रहे।

-अमित सुंदरयाल, यात्री हम तो पहले भी खुद सामान ले जाते थे, अगर शुल्क कम रखा जाता है तो ठीक रहेगा। सामान की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

-शुभम शर्मा, यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू होने पर हमें रोजगार मिलना शुरू हो गया है। इस सेवा के शुरू होने पर हम फिर से बेरोजगार हो जाएंगे।

-राकेश कुमार, कुली कोरोना की वजह से काम पहले ही कम हो गया है। अब इस सेवा के शुरू होने से हम बेरोजगार हो जाएंगे। हम आंदोलन करेंगे।

- महेश कुमार, कुली

chat bot
आपका साथी