घर से उठेगा ई-कचरा, प्रदूषण से शहरियों को मिलेगी निजात

अभिषेक सिंह गाजियाबाद शहर में प्रदूषण बड़ी समस्या है। इसको काबू में करने के लिए अब घर-घर से ई-कचरा इकट्ठा करने की तैयारी है ताकि शहर में ई-कचरा के जलाए जाने पर पाबंदी लग सके। इस संबंध में नगर निगम द्वारा योजना तैयार की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 08:51 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 08:51 PM (IST)
घर से उठेगा ई-कचरा, प्रदूषण से शहरियों को मिलेगी निजात
घर से उठेगा ई-कचरा, प्रदूषण से शहरियों को मिलेगी निजात

अभिषेक सिंह, गाजियाबाद : शहर में प्रदूषण बड़ी समस्या है। इसको काबू में करने के लिए अब घर-घर से ई-कचरा इकट्ठा करने की तैयारी है, ताकि शहर में ई-कचरा के जलाए जाने पर पाबंदी लग सके। इस संबंध में नगर निगम द्वारा योजना तैयार की जा रही है।

दरअसल, कई कंपनियां ई-कचरे को रिसाइकिल करने का कार्य करती है, जबकि कुछ लोग ई-कचरे से कीमती धातु निकालने के लिए उसे जलाते हैं। इसलिए ई-कचरा इन लोगों के हाथ में जाने के बजाय सीधे उसे रिसाइकिल करने वाली कंपनियों के हाथ में पहुंचे, इसके लिए घर-घर से ई-कचरा इकट्ठा किया जाएगा। इसमें नगर निगम पर आय पर भार भी नहीं पड़ेगा, क्योंकि कंपनियां निजी खर्च पर यह कार्य करने के लिए तैयार हैं। नगर निगम से उनको सहयोग चाहिए। प्लास्टिक जलाने से रोकने के लिए हो चुकी है पहल : शहर में प्लास्टिक न जलाई जाए, इसके लिए भी नगर निगम द्वारा पहल की जा चुकी है। जिन प्लास्टिक को बेकार समझकर सड़क पर फेंका जाता था, उनको इकट्ठा करवाने का कार्य नगर निगम ने शुरू कराया है। इस प्लास्टिक को रिसाइकिल कर ऐसे उत्पाद तैयार किए गए, जिनका इस्तेमाल शहर के सुदंरीकरण में हुआ। यहां पर है समस्या, हो चुके हैं प्रदर्शन : ई-कचरे को जलाने का काम जिले में सबसे ज्यादा लोनी में किया जाता है, लेकिन शहर में भी कई स्थान ऐसे हैं, जहां पर चोरी छिपे ई-कचरा जलाकर कुछ लोग प्रदूषण को बढ़ावा देते हैं। इनमें मुख्य तौर पर हिडन विहार, राजनगर एक्सटेंशन, हरसांव, भोपुरा, विजयनगर और करहेड़ा शामिल हैं। भोपुरा में ई-कचरा जलाने के विरोध में दिल्ली 99 और भारत सिटी के निवासियों ने प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से सख्ती की मांग की थी। एनजीटी ने ई-कचरे को जलाने से रोकने और शहर में प्रदूषण को कम करने के आदेश दिए हैं। वर्जन..

घरों से ई-कचरा इकट्ठा किया जाएगा। जल्द ही यह कार्य निजी कंपनी के माध्यम से शुरू किया जाएगा। इससे प्रदूषण से शहरियों को निजात मिल सकेगी।

- महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त।

chat bot
आपका साथी