बुजुर्ग प्रदर्शनकारियों का मना जन्मदिन, टूटे नियम

जागरण संवाददाता साहिबाबाद तीन कृषि कानूनों के विरोध में यूपी गेट पर 28 नवंबर से चल रह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 08:49 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 08:49 PM (IST)
बुजुर्ग प्रदर्शनकारियों का मना जन्मदिन, टूटे नियम
बुजुर्ग प्रदर्शनकारियों का मना जन्मदिन, टूटे नियम

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : तीन कृषि कानूनों के विरोध में यूपी गेट पर 28 नवंबर से चल रहा धरना सोमवार को भी जारी रहा। यहां दो बुजुर्ग प्रदर्शनकारियों का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए लागू नियमों का जमकर उल्लंघन हुआ।

यूपी गेट पर सोमवार को बागपत निवासी 82 वर्षीय धर्मवीर सिंह और 81 वर्षीय शिवराज सिंह का जन्मदिन मनाया गया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की मौजूदगी में बुजुर्ग प्रदर्शनकारियों ने केक काटा। इस मौके पर राकेश टिकैत ने कहा कि बुजुर्गों का जज्बा देखकर नई ऊर्जा मिलती है। बुजुर्ग आंदोलन के लिए संजीवनी हैं। हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर जगतार सिंह बाजवा, राजवीर सिंह जादौन, डीपी सिंह, बलजिदर मान, जितेंद्र जीतू आदि मौजूद रहे।

--------

शारीरिक दूरी के नियमों का उल्लंघन

:

बुजुर्ग प्रदर्शनकारियों का जन्मदिन मनाते वक्त राकेश टिकैत और अन्य ने कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए लागू नियमों का उल्लंघन किया। राकेश टिकैत का मास्क गर्दन से लटका रहा। जिन बुजुर्गों का जन्मदिन मनाया जा रहा था, उन्होंने मास्क पहना ही नहीं था। पास में मौजूद अन्य प्रदर्शनकारी भी बिना मास्क के थे। शारीरिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे।

chat bot
आपका साथी