करंट की चपेट में आने से डंपर चालक की मौत

जासं गाजियाबाद शाहपुर में लैंडफिल साइट पर सोमवार दोपहर को कूड़ा डालने गए डंपर चालक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:45 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 09:45 PM (IST)
करंट की चपेट में आने से डंपर चालक की मौत
करंट की चपेट में आने से डंपर चालक की मौत

जासं, गाजियाबाद: शाहपुर में लैंडफिल साइट पर सोमवार दोपहर को कूड़ा डालने गए डंपर चालक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वाहन चालक नगर निगम में कूड़ा उठाने का कार्य करने के लिए काम करने वाली सीएलसी कंपनी का कर्मचारी था। हादसे के बाद वाहन चालक संघ के पदाधिकारियों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग का लेकर हंगामा किया।

सोमवार को नेहरू नगर निवासी डंपर चालक 33 वर्षीय निखिल सिटी जोन का कूड़ा लेकर शाहपुर स्थित लैंडफिल साइट पर डालने के लिए पहुंचा। कूड़ा पलटने के लिए उठाया गया डंपर का ट्रॉला हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट से डंपर के पहिए में आग लग गई, जिसे देखने के लिए निखिल डंपर से नीचे उतरा तो करंट की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने विद्युत निगम और नगर निगम के अधिकारियों को दी। निखिल को उपचार के लिए राजनगर एक्सटेंशन के पास स्थित विनायक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी और वाहन चालक संघ के पदाधिकारियों के साथ ही निखिल के स्वजन भी पहुंचे। वाहन चालक संघ के पदाधिकारियों ने किया हंगामा: निखिल की मौत की सूचना पर वाहन चालक संघ के अध्यक्ष संजीव पार्चा, महामंत्री संजय चड्ढा और मुख्य सलाहकार मुकेश जीनवाल सहित कई ड्राइवर मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे के विरोध में हंगामा किया और मृतक के स्वजन को आर्थिक सहायता दिलाने एवं परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी दिलाने की मांग की। हादसे की सूचना है। मृतक के स्वजन को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।

- डॉ. मिथिलेश कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।

chat bot
आपका साथी