सड़कें हुईं पानी-पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

फोटो 28 एसबीडी 10 11 - बिजली घर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुख्य मार्ग हुए जलमग्न संवाद सहयोग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 09:28 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 09:28 PM (IST)
सड़कें हुईं पानी-पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त
सड़कें हुईं पानी-पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

फोटो 28 एसबीडी 10, 11

- बिजली घर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुख्य मार्ग हुए जलमग्न

संवाद सहयोगी, लोनी: क्षेत्र में बुधवार सुबह एक घंटे तक हुई तेज बरसात से शहर के मुख्य मार्गों समेत कालोनियों में जलभराव हो गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र स्थित नाईपुरा, बलराम नगर, रूप नगर उपकेंद्र में जलभराव होने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। लोगों ने अधिकारियों से जल निकासी के प्रबंध कराए जाने की मांग की है।

बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक हुई तेज बरसात से शहर स्थित दिल्ली सहारनपुर मार्ग और लोनी गाजियाबाद मार्ग पर जलभराव हुआ। जलभराव के बाद गड्ढों से बचने के लिए मार्ग पर वाहनों के एक ओर आने से मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जलभराव होने से मरीजों को आपातकालीन उपचार के लिए मंडोला प्राथमिक केंद्र रेफर किया गया। बरसात के बाद शहर की इंद्रापुरी, अशोक विहार, रामेश्वर पार्क, बलराम नगर, नसबंदी, तिलक राम कालोनी में हुए जलभराव से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। क्षेत्र के नाईपुरा, रूपनगर और बलराम उपकेंद्र में हुए जलभराव से प्रेम नगर, मुस्तफाबाद, लाल बाग, लक्ष्मी गार्डन, नाईपुरा, नवीन कुंज, सरस्वती विहार, आदेश नगर, प्रशांत विहार, बागराणप गांव में रहने वाले लोगों को विद्युत कटौती में परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली निगम अधिशासी अभियंता रमेश कृष्णानी ने बताया कि पंपसेट लगाकर विद्युत उपकेंद्र से जल निकासी की गई है। वहीं नाई पुरा उपकेंद्र पर शाम सात बजे के बाद आपूर्ति सुचारू की जा सकी।

कमरे की छत गिरी, कोई हताहत नहीं:

टीला शहबाजपुर गांव में महावीर पत्नी गीता एक बेटी और एक बेटे के साथ रहते है। महावीर ने बताया कि उनके मकान की छत गार्डर सिल्ली की थी। दो दिन से हो रही बरसात से छत कमजोर हो गई थी। बुधवार सुबह तीन बजे प्रथम तल पर बने कमरे की छत अचानक गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कमरे में कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी