फंड न मिलने के कारण सिटी को स्मार्ट बनाने का काम शुरू नहीं हुआ

जासं गाजियाबाद राज्य स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत विकास कार्य के लिए अब तक फंड नहीं ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 10:18 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 10:18 PM (IST)
फंड न मिलने के कारण सिटी को स्मार्ट बनाने का काम शुरू नहीं हुआ
फंड न मिलने के कारण सिटी को स्मार्ट बनाने का काम शुरू नहीं हुआ

जासं, गाजियाबाद: राज्य स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत विकास कार्य के लिए अब तक फंड नहीं मिला है। जिस कारण कार्य शुरू नहीं हो सका है। यह कार्य होने थे स्कूलों का कायाकल्प

बिजली की पोल पर मीटरिग सिस्टम

यातायात व्यवस्था में सुधार

25 पार्को में ओपन जिम बनाना

15 प्रमुख चौराहों व तिराहों पर रेड लाइट वाइलेशन डिटेक्शन जंक्शन बनाना

110 हाई रिज्यॉल्यूशन ट्रैफिक सर्विलांस और 300 व्हीकल डिटेक्शन सीसीटीवी कैमरा केंद्र सरकार ने जिन सौ शहरों को स्मार्ट बनाने की घोषणा की थी। उसमें गाजियाबाद का नाम शामिल नहीं है। तब प्रदेश सरकार ने अपने स्तर पर गाजियाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने का फैसला लिया। गाजियाबाद को राज्य स्मार्ट सिटी मिशन योजना में चयनित किया गया। इस योजना के तहत शासन स्तर से प्रत्येक साल विकास कार्य के लिए 50 करोड़ रुपये मिलने हैं। धनराशि पांच साल तक मिलती रहेगी। योजना पर बनाया था प्लान : नगर निगम ने योजना के तहत शहर में विकास कार्य के लिए प्लानिग की। जिसमें शिक्षा विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य, जल निगम के अधिकारियों की मदद ली गई। स्मार्ट सिटी के पहले चरण के तीन कार्य की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट शासन को भेजी गई। जिनमें स्कूलों का जीर्णोद्धार, स्कूलों को स्मार्ट बनाना और 25 पार्कों में जिम बनाना शामिल है।

बयान राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत कार्य शुरू करने के लिए तैयारी पूरी की जा चुकी है। फंड मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही फंड जारी हो जाएगा।

- मोइनुद्दीन, मुख्य अभियंता, निर्माण विभाग

chat bot
आपका साथी