थानों में संपूर्ण समाधान दिवस, 15 शिकायतों में से पांच का हुआ निस्तारण

फोटो नं.- 24मोदी-3 - पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्याएं संवाद सहयोगी मोदी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:34 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 08:34 PM (IST)
थानों में संपूर्ण समाधान दिवस, 15 शिकायतों में से पांच का हुआ निस्तारण
थानों में संपूर्ण समाधान दिवस, 15 शिकायतों में से पांच का हुआ निस्तारण

फोटो नं.- 24मोदी-3

- पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्याएं

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

करीब तीन महीने बाद शनिवार को तहसील क्षेत्र के चारों थानों में संपूर्ण

समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। मोदीनगर, मुरादनगर, भोजपुर व निवाड़ी में कुल 15 शिकायतें आर्इं, जिसमें पांच का मौके पर ही समाधान हुआ। बाकियों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया।

कोरोना संक्रमण के चलते मार्च महीने के बाद से ही सरकार ने संपूर्ण

समाधान दिवस पर रोक लगा दी थी। अब संक्रमण नियंत्रण में आने पर फिर से इन्हें शुरू कराया गया। इसी के अंतर्गत शनिवार को तहसील क्षेत्र के चारों थानों में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। मोदीनगर कोतवाली में सीओ सुनील कुमार व एसएचओ मुनेंद्र सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी। वहां कुल चार लोग समस्याएं लेकर पहुंचे, जिसमें एक का मौके पर ही समाधान हो गया। इसके अलावा मुरादनगर थाने में एसएचओ हरिओम सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी। वहां दो शिकायतें आई, एक का मौके पर समाधान हुआ। इसके अलावा निवाड़ी में छह शिकायतें आई, जिसमें तीन का समाधान हुआ। वहीं भोजपुर में केवल तीन शिकायतें आई। सीओ मोदीनगर सुनील कुमार ने बताया कि शासनादेश के अनुसार अब महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को थानों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। शनिवार को समाधान दिवस में आई समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया गया। जिसका समाधान नहीं हुआ, उसे संबंधित विभाग को प्रेषित कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी