मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

संस मोदीनगर सावन के पहले सोमवार को शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 09:49 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 09:49 PM (IST)
मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

संस, मोदीनगर :

सावन के पहले सोमवार को शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसबल मंदिरों के बाहर तैनात रहा। शनिवार से सावन शुरू हो गया है। पहले सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव व पार्वती का आशीर्वाद लेने मंदिरों में पहुंचे। अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए उन्होंने भगवान से प्रार्थना की। शहर के शिव शक्ति मंदिर, छतरी वाला शिव मंदिर समेत मुख्य मंदिरों के बाहर पुलिसबल तैनात रहा। शारीरिक दूरी के नियम के अनुसार ही लोगों को मंदिर में प्रवेश दिया गया। एसएचओ मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिरों पर व्यवस्थाएं बनवाने के लिए अलग से पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

chat bot
आपका साथी