जाम से कराहे वाहन चालक, प्रदर्शनकारियों को कोसा

जागरण संवाददाता साहिबाबाद तीन कृषि कानूनों के विरोध में यूपी गेट पर चल रहे धरने की व

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Mar 2021 08:54 PM (IST) Updated:Sat, 20 Mar 2021 08:54 PM (IST)
जाम से कराहे वाहन चालक, प्रदर्शनकारियों को कोसा
जाम से कराहे वाहन चालक, प्रदर्शनकारियों को कोसा

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : तीन कृषि कानूनों के विरोध में यूपी गेट पर चल रहे धरने की वजह से शनिवार को गौड़ ग्रीन चौक, खोड़ा अंडरपास और खोड़ा पुश्ता रोड पर सुबह से रात तक जाम लगा रहा। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को ट्वीट कर धरना को समाप्त कराने की मांग की।

धरना-प्रदर्शन के कारण यूपी गेट पर दिल्ली जाने वाले सभी रास्ते बंद हैं। आने वाली सिर्फ एक लेन खुली है। इसकी वजह से यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। यहां से गुजरने वाले वाहनों को खोड़ा, ईडीएम माल, महाराजपुर, चंद्र नगर, ज्ञानी बार्डर, भोपुरा आदि सीमाओं से गुजारा जा रहा है। शनिवार को वाहनों का दबाव बढ़ने से खोड़ा-दिल्ली सीमा पर जाम लग गया। सुबह आठ बजे से लेकर रात तक यहां जाम लगा रहा। इस जाम का असर ग्रौड़ ग्रीन एवेन्यू चौक और खोड़ा अंडरपास तक रहा। इसमें फंसे लोग काफी परेशान रहे। राहगीर एनके नेगी ने इस समस्या को लेकर ट्वीट किया। समस्या से निजात दिलाने की मांग की। यातायात पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि यूपी गेट पर चल रहे धरना के कारण रूट डायवर्जन किया गया है। राहगीरों को समस्या न हो, इसके लिए जगह-जगह पुलिस तैनात है।

chat bot
आपका साथी