डॉक्टरों पर दो लाख लेकर शिशु का शव सौंपने का आरोप

संवाद सहयोगी लोनी राम विहार कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने डॉक्टरों पर दो लाख रुप

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 08:54 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 08:54 PM (IST)
डॉक्टरों पर दो लाख लेकर शिशु का शव सौंपने का आरोप
डॉक्टरों पर दो लाख लेकर शिशु का शव सौंपने का आरोप

संवाद सहयोगी, लोनी : राम विहार कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने डॉक्टरों पर दो लाख रुपये लेकर शिशु का शव सौंपने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पहले डॉक्टर शिशु को स्वस्थ बताते रहे। रुपये लेने के बाद उसका शव दे दिया। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से शिकायत की है।

राम विहार कॉलोनी निवासी राहुल ने बताया कि उनकी पत्नी गर्भवती थीं। 26 जून को उन्होंने अपनी पत्नी को कोतवाली क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी पत्नी ने बिना ऑपरेशन के बेटे को जन्म दिया। डॉक्टरों ने बेटे की सांस की कमी बता कर उसे दिल्ली के एक अस्पताल भेज दिया। आरोप है कि बेटे को अस्पताल में भर्ती कराने पर उनसे 1.65 लाख रुपये जमा कराए गए। डॉक्टर लगातार बेटे के स्वस्थ होने की जानकारी देते रहे। 12 जुलाई को डॉक्टरों ने उनसे बेटे को घर ले जाने के लिए कहा। साथ ही दो लाख रुपये जमा कराने की बात कही। जब उन्होंने दो लाख रुपये जमा करा दिए तो डॉक्टरों ने उन्हें बेटे का शव थमा दिया। बेटे की मौत का कारण पूछा तो डॉक्टरों ने उन्हें लोनी के अस्पताल जाकर बात करने को कहा। पीड़ित का आरोप है कि अस्पताल में उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उपजिलाधिकारी ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।

chat bot
आपका साथी