होम क्वारंटाइन रहकर फोन पर मरीजों को सलाह दे रहे डॉक्टर

जागरण संवाददाता साहिबाबाद राजेंद्र नगर सेक्टर दो स्थित राज्य कर्मचारी बीमा निगम (ईएसआइसी)

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 06:48 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:48 PM (IST)
होम क्वारंटाइन रहकर फोन पर मरीजों को सलाह दे रहे डॉक्टर
होम क्वारंटाइन रहकर फोन पर मरीजों को सलाह दे रहे डॉक्टर

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :

राजेंद्र नगर सेक्टर दो स्थित राज्य कर्मचारी बीमा निगम (ईएसआइसी) अस्पताल के डॉक्टर होम क्वारंटाइन के दौरान भी कोरोना मरीजों की मदद कर रहे हैं। डॉक्टर फोन पर होम क्वारंटाइन में रह रहे लोगों को सलाह दे रहे हैं, जिससे संक्रमित व्यक्ति व उनका परिवार जल्द ठीक हो सके और कोरोना वायरस का संक्रमण न फैले।

कोरोना काल में अपनी परेशानियों और समस्याओं को दरकिनार कर डॉक्टर व अन्य मेडिकल स्टॉफ कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे हैं। राजेंद्र नगर ईएसआइसी अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है। यहां पर कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। डॉक्टर की टीम 15 दिन तक मरीजों का इलाज करती है। इसके बाद टीम एक सप्ताह के लिए अपने घर में क्वारंटाइन हो जाती है। वहीं, डॉक्टर का कहना है कि पहले डॉक्टरों को होटल में क्वारंटाइन किया जाता था अब होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। होम क्वारंटाइन के दौरान भी डॉक्टर कोरोना के मरीजों के साथ उनके परिवार व अन्य लोगों को भी सलाह दे रहे हैं। इस तरह डॉक्टर ड्यूटी से छुट्टी मिलने के बाद भी देश की सेवा करने में जुटे हैं।

होम क्वारंटाइन में रहते हुए भी कोरोना मरीजों व उनके परिवार को सलाह देते हैं, जिससे लोग कोरोना जैसी बीमारी से लड़ सकें। अस्पताल से ठीक होकर गए लोगों के भी फोन आते हैं। उन्हें भी बेहद जरूरी होने पर ही मास्क पहनकर घर से बाहर निकलने की सलाह देते हैं और जागरूक भी करते हैं।

- धीरज चौबे, डॉक्टर ईएसआइसी अस्पताल

chat bot
आपका साथी