प्लेटलेट्स कम होने पर बिल्कुल न घबराएं: डा. संतराम वर्मा

जागरण संवाददाता गाजियाबाद डेंगू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि प्लेटलेट्स कम होने पर घबराने की कतई जरूरत नहीं है। जिला एमएमजी अस्पताल के फिजिशियन डा.संतराम वर्मा पिछले एक महीने से डेंगू वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों का इलाज कर रहे हैं। दो दिन पहले ही एक छह साल की बच्ची को अस्पताल से स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 07:19 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 07:19 PM (IST)
प्लेटलेट्स कम होने पर बिल्कुल न घबराएं: डा. संतराम वर्मा
प्लेटलेट्स कम होने पर बिल्कुल न घबराएं: डा. संतराम वर्मा

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: डेंगू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि प्लेटलेट्स कम होने पर घबराने की कतई जरूरत नहीं है। जिला एमएमजी अस्पताल के फिजिशियन डा.संतराम वर्मा पिछले एक महीने से डेंगू वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों का इलाज कर रहे हैं। दो दिन पहले ही एक छह साल की बच्ची को अस्पताल से स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है।

विजयनगर की रहने वाली यह बच्ची 14 अक्टूबर को गंभीर हालत में भर्ती हुई थी। जांच कराने पर डेंगू संक्रमित मिली। डेंगू वार्ड में बच्ची को शिफ्ट कराते समय प्लेटलेट्स 10 हजार थी। डा.संतराम वर्मा ने बच्ची का इलाज शुरू किया तो ठीक होने की बजाय बच्ची की हालत खराब होने लगी। 17 अक्टूबर को प्लेटलेट्स गिरकर एक हजार पर आ गईं। दिन-रात चिकित्सकों की निगरानी में बच्ची का इलाज हुआ तो 22 अक्टूबर को प्लेटलेट्स बढ़कर साठ हजार हो गईं। डा. संतराम वर्मा ने बताया कि सोमवार को डिस्चार्ज करने से पहले जांच करने पर बच्ची की प्लेटलेट्स डेढ़ लाख थी। बच्ची स्वस्थ है। वर्तमान में डेंगू वार्ड में भर्ती 18 मरीजों में छह की प्लेटलेट्स 50 हजार से कम है, लेकिन सभी खतरे से बाहर हैं। अब तक सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती होने वाले अधिकांश मरीज ठीक होकर घर लौट रहे हैं। चार बार ब्लड चढ़ाने पर भी प्लेटलेट्स 20 हजार : वार्ड में भर्ती एक युवक की प्लेटलेट्स पांच हजार रह गई, तो तुरंत ब्लड चढ़ाया गया। दो दिन में चार यूनिट ब्लड चढ़ाने पर भी मरीज की प्लेटलेट्स 20 हजार से ऊपर नहीं पहुंच पा रही हैं। मरीज की हालत ठीक है, लेकिन प्लेटलेट्स न बढ़ने से चिकित्सक चितित हैं। बुखार भी नहीं आ रहा है। संयुक्त अस्पताल में रक्तस्त्राव होने पर मरीज स्वस्थ : संयुक्त अस्पताल में भर्ती महिला मरीज की हालत खराब होने पर वरिष्ठ फिजिशियन डा.आरसी गुप्ता ने बिना ब्लड चढ़ाए बेहतर इलाज के बल पर महिला को स्वस्थ कर दिया है। दवाओं के साथ पौष्टिक आहार और फलों के सेवन से महिला अब ठीक है। सात दिन पहले महिला की प्लेटले्टस तीन हजार थी, जो अब बढ़कर सवा लाख हो गईं हैं।

chat bot
आपका साथी