अपनों को खोने वालों के लिए मददगार बनी ईमेल आइडी

जासं गाजियाबाद कोरोना काल में जिन्होंने अपनों को खोया है। उनको वारिसान और मृतकों के प्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 May 2021 07:00 PM (IST) Updated:Fri, 21 May 2021 07:00 PM (IST)
अपनों को खोने वालों के लिए मददगार बनी ईमेल आइडी
अपनों को खोने वालों के लिए मददगार बनी ईमेल आइडी

जासं, गाजियाबाद: कोरोना काल में जिन्होंने अपनों को खोया है। उनको वारिसान और मृतकों के प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज बनवाने में मदद के लिए जिलाधिकारी ने आलवेज विद यू डीएम गाजियाबाद नाम से ईमेल आइडी बनाई और इस ईमेल आइडी पर अपनी परेशानी बताने वाले व्यक्ति की मदद के लिए प्रशासन मित्र नियुक्त किए हैं। इस पहल से लोगों को राहत मिली है। वारिसान हो या मृत्यु प्रमाण पत्र, सभी दस्तावेज बनवाकर घर भेजे जा रहे हैं। ऐसे में मदद मांगने वालों द्वारा संदेश भेजकर जिलाधिकारी की पहल की सराहना की जा रही है।

केस स्टडी एक: राजनगर निवासी सूर्याश ने बताया कि उनके पिता की कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के कारण मौत हो गई थी। उनके लिए वारिसान बनवाना था। इसके लिए जिलाधिकारी से मदद मांगी। जिलाधिकारी ने एक प्रशासनिक अधिकारी को मदद के लिए नियुक्त किया। इसके बाद वारिसान बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज जिला प्रशासन द्वारा कर्मचारी भेजकर सूर्याश के घर से लिया गया और अगले दिन वारिसान बनवाकर उनके घर कर्मचारी के जरिये पहुंचा दिया गया। केस स्टडी दो: सूर्यनगर निवासी महेंद्र सिंह कर्दम ने बताया कि उनके पिता की मौत 29 अप्रैल को हो गई थी। घर में अकेले होने के कारण वह पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनवा पा रहे थे। ऐसे में बहुत परेशानी हो रही थी। बुधवार को जिलाधिकारी द्वारा शुरू की गई व्यवस्था के बारे में जानकारी हुई तो आलवेद विद यू डीएम गाजियाबाद नाम से जीमेल पर बनी ईमेल आइडी पर मदद के लिए लिखा। इसके बाद एक अधिकारी ने उनसे फोन पर बात की और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वसुंधरा जोन में आवेदन करवाने में मदद की। जल्द ही मृत्यु प्रमाण पत्र बनकर आने की उम्मीद है।

बयान ड्डद्य2ड्ड4ह्य2द्बह्लद्ध4श्रह्वस्त्रद्वद्दद्धड्ड5द्बड्डढ्डड्डस्त्र@द्दद्वड्डद्बद्य.ष्श्रद्व ई-मेल आइडी पर तीन दिन में 45 ईमेल प्राप्त हुए हैं। जो प्रमाण पत्र एक दिन में बन सकते हैं, उनको एक दिन में बनवाकर घर-घर पहुंचवाने का कार्य किया जा रहा है।

- अजय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी।

chat bot
आपका साथी