न्याय खंड दो में आ रहा गंदा पानी, परेशानी

जागरण संवाददाता साहिबाबाद इंदिरापुरम के न्याय खंड इलाके में पिछले एक सप्ताह से गंदे पेय

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 07:02 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 07:02 PM (IST)
न्याय खंड दो में आ रहा गंदा पानी, परेशानी
न्याय खंड दो में आ रहा गंदा पानी, परेशानी

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :

इंदिरापुरम के न्याय खंड इलाके में पिछले एक सप्ताह से गंदे पेयजल की आपूर्ति हो रही है। इससे लोग परेशान हैं। लोगों का यह भी कहना है कि दो घंटे की जगह केवल आधे घंटे ही पानी की आपूर्ति हो रही है। अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। इससे लोग खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं।

कोरोना वायरस से फैली वैश्विक महामारी के बीच लॉकडाउन में लोगों को आर्थिक मार का समाना करना पड़ा। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में गंदे पेयजल की आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों को पीने के लिए बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को जेब ढीली करनी पड़ रही है। सुबह-शाम साढ़े सात से साढ़े नौ बजे तक पानी की आपूर्ति होनी चाहिए, लेकिन पानी की सप्लाई केवल आधे घंटे ही हो रही है। यह समस्या पिछले एक सप्ताह से है। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से इसकी शिकायत की लेकिन लोगों को केवल आश्वासन मिला। अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। कोरोना संकट के चलते लोग घरों में है। प्रशासन को जल्द से जल्द समस्या दूर कर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करनी चाहिए। यहां कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है।

- किशोर ठाकुर, आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष न्याय खंड- दो गंदा पानी आने से लोग परेशान हैं। लोगों को पीने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। लोग अन्य काम के लिए भी सप्लाई वाले पानी का प्रयोग करने से बच रहे हैं। जल्द समस्या का समाधान हो

- हरिओम, निवासी न्याय खंड दो गंदे पेयजल के आपूर्ति की शिकायत नहीं मिली है। बहुत जल्द ही जांच कराई जाएगी कि गंदे पानी की आपूर्ति क्यों हो रही है। इसके बाद समस्या दूर की जाएगी। - एके चौधरी, अधिशासी अभियंता जीडीए

chat bot
आपका साथी