मुरादनगर में तेजी से फैल रहा है डेंगू

जागरण संवाददाता गाजियाबाद जिले के मुरादनगर ब्लाक में डेंगू तेजी से फैल रहा है। जिले के 13 गांवों में सबसे अधिक मरीज मिल रहे हैं। इनमें अतरौली डिडौली मनौली अबूपुर दुहाई मकरैडा नंगला अटौर सौंदा कुम्हैडा डबाना जलालाबाद मनौटा और मिल्क शामिल है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 07:53 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 07:53 PM (IST)
मुरादनगर में तेजी से फैल रहा है डेंगू
मुरादनगर में तेजी से फैल रहा है डेंगू

जागरण संवाददाता,, गाजियाबाद: जिले के मुरादनगर ब्लाक में डेंगू तेजी से फैल रहा है। जिले के 13 गांवों में सबसे अधिक मरीज मिल रहे हैं। इनमें अतरौली, डिडौली, मनौली, अबूपुर, दुहाई, मकरैडा, नंगला अटौर, सौंदा, कुम्हैडा, डबाना, जलालाबाद, मनौटा और मिल्क शामिल है। नवंबर माह में अब तक मिले 213 मरीजों में 193 मुरादनगर क्षेत्र के इन गांवों के मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन के लिए पांच एंबुलेंस लगाईं थी और उसके बाद कोई भी अधिकारी इन गांवों की तरफ नहीं गया है। सीएचसी मुरादनगर में भर्ती होने वाले बुखार के मरीजों को चिकित्सक संयुक्त अस्पताल और जिला एमएमजी अस्पताल के लिए रेफर कर देते हैं। फागिग, एंटी लार्वा का छिड़काव और कांटेक्ट ट्रेसिग बंद कर मलेरिया विभाग के साथ ही नगर निकाय के अधिकारी ठंड बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। दो बच्चे समेत सात नए मरीज मिले बृहस्पतिवार को दो बच्चों समेत डेंगू के सात नए मरीज मिले हैं। इनमें चार मरीज मुरादनगर के छज्जूपुर, रावली कला, ब्रिजविहार और पुरकुर्सी गांव के शामिल हैं। विवेकानंदनगर, चौपला मंदिर और कैलाशनगर का एक-एक मरीज हैं। अब तक 4,948 लोगों की जांच के सापेक्ष 1,198 डेंगू के मरीज मिले हैं। सक्रिय केस केवल 34 हैं।

पांच दिन में एक हजार की नहीं हुई जांच : जिला एमएमजी अस्पताल और संयुक्त अस्पताल में आने वाले बुखार के मरीजों की डेंगू जांच नहीं की जा रही है। पांच दिन में ऐसे एक हजार मरीजों का सैंपल तक नहीं लिया गया। लैब में रोज केवल 50 सैंपलों की जांच की जा रही है। निजी अस्पतालों के सैंपलों की जांच पर भी केस बढ़ने के डर से रोक लगा दी गई है। दोनों सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन बुखार के डेढ़ हजार मरीज पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को ओपीडी में 2,010 मरीजों में से 490 बुखार के मरीज पहुंचे।

chat bot
आपका साथी