कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर धरना

विभिन्न लंबित मांगों और कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर वाणिज्य कर विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने कार्यपालक पर कार्यवाही व बाकी दो कर्मचारियों की बहाली की मांग करते हुए नारेबाजी की। शुक्रवार को कर्मचारियों ने प्रांतीय यूनियर के आह्वान पर जीएसटी में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 09:04 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:07 AM (IST)
कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर धरना
कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर धरना

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : विभिन्न लंबित मांगों और कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर वाणिज्य कर विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने कार्यपालक पर कार्यवाही व बाकी दो कर्मचारियों की बहाली की मांग करते हुए नारेबाजी की।

शुक्रवार को कर्मचारियों ने प्रांतीय यूनियन के आह्वान पर जीएसटी में कैडर स्ट्रक्चर एवं स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों की सेवा समाप्ति मामले में कार्यपालक पर कार्यवाही की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान कर्मचारी संयुक्त परिषद, मलेरिया विभाग, सेतु निगम और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भी समर्थन किया। जोन में में हापुड़, मोदीनगर, मोहननगर, हापुड़, बुलंदशहर, खुर्जा, डिबाई, गुलावठी, सिकंदराबाद कार्यालय के कर्मचारियों ने भी इसमें हिस्सा लिया। मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के शाखा उपाध्यक्ष हरिकिशन ने बताया कि वाणिज्य कर विभाग के मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन, आशुलिपिक संघ, सेवक संघ, संग्रह अमीन संघ और वाहन चालक संघ के कर्मचारी प्रदेश भर में कार्य बहिष्कार पर हैं। प्रदीप कुमार, सुनील दत्त, बृजेश कुमार वर्मा, नरेंद्र सिंह रावत, अभिषेक, चंद्रपाल सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी