संशोधित :: लोनी में जाम फ्री होगा दिल्ली-सहारनपुर रोड

जासं गाजियाबाद दिल्ली-सहारनपुर रोड को लोनी से दिल्ली तक जाम फ्री बनाने का खाका खींच दिया ग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 07:33 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 07:33 PM (IST)
संशोधित :: लोनी में जाम फ्री होगा दिल्ली-सहारनपुर रोड
संशोधित :: लोनी में जाम फ्री होगा दिल्ली-सहारनपुर रोड

जासं, गाजियाबाद : दिल्ली-सहारनपुर रोड को लोनी से दिल्ली तक जाम फ्री बनाने का खाका खींच दिया गया है। इस रोड पर पांच किलोमीटर के दायरे में अधिक जाम लगाने वाले 13 कटों को बंद कर उनके स्थान पर दो यूटर्न बनाए जाएंगे। कट बंद होने से प्रतिदिन लोनी से होते हुए से दिल्ली जाने वाले लोगों को फायदा होगा।

लोनी से होकर दिल्ली-सहारनपुर रोड से मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, सहारनपुर, लोनी व इसके आसपास के इलाकों के लोग दिल्ली जाते हैं। इस रोड पर दिल्ली से लोनी तक 30 से ज्यादा कट हैं पर लोनी से पुश्ता चौकी तक कटों पर ज्यादा जाम लगता है। पुश्ता चौकी तक कटों पास ज्यादा आबादी है। पुलिस ने जाम लगाने वाले 13 कटों को चिह्नित किया है। इन कटों पर शनिवार और रविवार के दिन ज्यादा जाम रहता है। छुट्टी का दिन होने के कारण इन दो दिनों में सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। ट्रैफिक पुलिस ने कटों को खत्म करने के लिए एनएचआइ को रिपोर्ट सौंप दी है। नवंबर माह से स्थायी रूप से कटों को बंद कर यूटर्न का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

----

कटों से जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को लगाया जाता है। इसके बावजूद लोग जाम फंसे रहते हैं। लोनी से दिल्ली जाने वाले रोड पर पुश्ता चौकी तक के 13 कटों को बंद किया जाएगा। इनके स्थान पर दो यूटर्न बनाए जाएंगे।

-रामानंद कुशवाहा, एसपी ट्रैफिक

chat bot
आपका साथी