हादसे को न्योता दे रहा मलबा और निर्माण सामग्री

जागरण संवाददाता मोदीनगर जल निगम की लापरवाही दिल्ली-मेरठ हाईवे से गुजरने वाले लोगों के ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 08:01 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:06 AM (IST)
हादसे को न्योता दे रहा मलबा और निर्माण सामग्री
हादसे को न्योता दे रहा मलबा और निर्माण सामग्री

जागरण संवाददाता, मोदीनगर:

जल निगम की लापरवाही दिल्ली-मेरठ हाईवे से गुजरने वाले लोगों के लिए कभी भी मुसीबत बन सकती है। सीवरेज पाइपलाइन डालने के बाद बीच सड़क पर कर्मचारी मलबा और निर्माण सामग्री छोड़कर उसपर लोहे की वॉल रखकर चले गए। जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका है। इन दिनों दिल्ली-मेरठ हाईवे के किनारे जल निगम द्वारा सीवरेज पाइपलाइन डाली गई है।

अंबर सिनेमा के सामने गाजियाबाद की ओर भी जल निगम पाइपलाइन डाल चुका है। मैनहोल के लिए किए गए गड्ढे को भरने की बजाय खाली छोड़ दिया गया है। उसके आसपास मलबा इकट्ठा करने के साथ ही वहां लोहे की वॉल रख दी गई है। बीच सड़क पर लोहे की वॉल कभी भी लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है। सबसे ज्यादा दिक्कत दोपहिया वाहन चालक के लिए है।

स्थानीय लोग लगातार इसको लेकर जलनिगम और नगरपालिका के अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं लेकिन किसी पर भी इसका कोई असर नहीं है। धीरे-धीरे इसको एक सप्ताह का समय भी हो चला है। ध्यान रहे कि ऐसा ही कार्य जलनिगम के कर्मचारियों ने कई अन्य स्थानों पर भी किया हुआ है। एसडीएम मोदीनगर आदित्य प्रजापति का कहना है कि ऐसा कोई प्रकरण जानकारी में नहीं आया है। यदि ऐसा कुछ है तो इस बारे में जलनिगम के अधिकारियों से बात कर समस्या का हल कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी