प्रधानी की रंजिश में परिवार पर जानलेवा हमला, महिलाओं से छेड़खानी

जागरण संवाददातामोदीनगर भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रधानी की रंजिश में दबंग प्रत्याशी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 09:25 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 09:25 PM (IST)
प्रधानी की रंजिश में परिवार पर जानलेवा हमला, महिलाओं से छेड़खानी
प्रधानी की रंजिश में परिवार पर जानलेवा हमला, महिलाओं से छेड़खानी

जागरण संवाददाता,मोदीनगर

भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रधानी की रंजिश में दबंग प्रत्याशी ने विपक्षी प्रत्याशी के समर्थक परिवार पर गुरुवार की शाम को जानलेवा हमला कर दिया। आरोपितों ने तमंचे से फायर करने के साथ ही धारदार हथियार भी चलाए। परिवार की महिलाओं से भी आरोपितों ने मारपीट व छेड़खानी की। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पांच के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, जानलेवा हमले सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। उधर, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भोजपुर ब्लाक के एक गांव की प्रधानी की सीट ओबीसी के लिए आरक्षित की गई थी। गांव के एक प्रत्याशी की पत्नी जबकि, दूसरा प्रत्याशी खुद चुनाव मैदान में है। गुरुवार को वोटिग के दौरान मतदान केंद्र पर भी दोनों पक्षों में झड़प हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन किसी के खिलाफ किसी प्रकार की कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की। शाम को मतदान केंद्र से एक पक्ष के लोग लौट रहे थे। जब वे दूसरे प्रत्याशी के घर के सामने से गुजरे तो वहां उसके कुछ समर्थक व परिवार के लोग बैठे हुए थे। आरोप है कि रास्ते से गुजर रहे महिला प्रधान पद की प्रत्याशी के पति, भाई, बेटे व अन्य ने उनको गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपित उनपर हमलावर हो गए। यह भी आरोप है कि बीच बचाव करने आई महिलाओं से भी आरोपितों ने अभद्रता और छेड़खानी की। धारदार हथियार से हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपितों ने तमंचे से फायर भी किया। किसी तरह अपनी जान बचाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पीड़ित पक्ष ने प्रधान पद की प्रत्याशी के पति महेश, उसके बेटे, भाई समेत पांच के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमले, छेड़खानी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बारे में एसएचओ भोजपुर प्रदीप कुमार का कहना है कि आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जा सकती। माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

chat bot
आपका साथी