रजवाहे में मिला बच्चे का शव, हत्या की आशंका

संवाद सहयोगी मोदीनगर निवाड़ी थानाक्षेत्र के ग्यासपुर-खिदौड़ा मार्ग से गुजर रहे रजवाहे में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 06:30 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 06:30 PM (IST)
रजवाहे में मिला बच्चे का शव, हत्या की आशंका
रजवाहे में मिला बच्चे का शव, हत्या की आशंका

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

निवाड़ी थानाक्षेत्र के ग्यासपुर-खिदौड़ा मार्ग से गुजर रहे रजवाहे में रविवार दोपहर बच्चे का शव मिलने से हडकंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद बच्चे के शव को रजवाहे में फेंका गया है। उधर, पुलिस घटना को हादसा बताकर मामले को दबाने में जुटी है। मृतक बच्चे की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खिदौड़ा गांव से पहले एक रजवाहा बह रहा है। रविवार दोपहर कुछ लोग रजवाहे के पास से गुजर रहे थे। इस बीच उन्होंने देखा कि रजवाहे में बच्चे का शव बह रहा है। उन्होंने तुंरत इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों की सहायता से बच्चे को रजवाहे से बाहर निकाला। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई सफलता पुलिस को नहीं मिली। इस दौरान आसपड़ोस के लोगों का कहना था कि बच्चे की हत्या करने के बाद ही शव को रजवाहे में फेंका गया है। बच्चे की उम्र करीब डेढ से दो साल के बीच है। ऐसे में वह खुद रजवाहे तक जा ही नहीं सकता है। घटना से ग्रामीण नाराज दिखे। पुलिस ने थोड़ी ही देर बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बच्चे का शव मिलने की सूचना थोड़ी ही देर में आसपड़ोस के गांवों में भी फैल गई। पूरे दिन यह चर्चा का विषय बना रहा। इस मामले में एसएचओ निवाड़ी हरिओम सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जल्दबाजी में कुछ भी कहना सही नहीं होगा। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। ना ही किसी बच्चे के लापता होने की सूचना पुलिस को मिली है। तमाम बिदुओं पर मामले में जांच चल रही है। बच्चे की सूचना आसपास के थानों में भी भिजवा दी गई है।

chat bot
आपका साथी