अलग-अलग मामलों में चार गिरफ्तार

संवाद सहयोगी मोदीनगर पुलिस ने शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग मामलों में फरार च

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Aug 2021 06:45 PM (IST) Updated:Sun, 08 Aug 2021 06:45 PM (IST)
अलग-अलग मामलों में चार गिरफ्तार
अलग-अलग मामलों में चार गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

पुलिस ने शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपितों के खिलाफ मोदीनगर थाने व तीन पर निवाड़ी थाने में मुकदमा दर्ज हैं। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश कर दिया है। एसएचओ मोदीनगर मुनेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार रात दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिसमें मौके पर ही महिला प्रीति की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपित चालक हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपित नीशू को भी गिरफ्तार किया है। उधर, निवाड़ी पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपित जीशान व शाहिब को गिरफ्तार किया है। एसएचओ निवाड़ी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपितों के पास से चाकू भी बरामद हुए हैं।

chat bot
आपका साथी