डेयरी संचालक नालियों में बहा रहे गोबर, कार्रवाई की मांग

संवाद सहयोगी लोनी शहर की प्रेम नगर कॉलोनी स्थित डेयरी संचालक सबमर्सिबल चलाकर पशुओं के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 08:17 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 08:17 PM (IST)
डेयरी संचालक नालियों में बहा रहे गोबर, कार्रवाई की मांग
डेयरी संचालक नालियों में बहा रहे गोबर, कार्रवाई की मांग

संवाद सहयोगी, लोनी: शहर की प्रेम नगर कॉलोनी स्थित डेयरी संचालक सबमर्सिबल चलाकर पशुओं के गोबर को नालियों में बहा रहे है। नालियों के ओवरफ्लो होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने अधिकारियों से डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रेम नगर कॉलोनी में अवैध रूप से बड़ी संख्या में दूध की डेयरियों का संचालन किया जा रहा है। कॉलोनी निवासी महबूब ने बताया कि डेयरी संचालक सबमर्सिबल चलाकर पशुओं के गोबर को नालियों में बहा देते है। जिससे कॉलोनी की नालियां जाम हो गई है। लोगों ने नगर पालिका अधिकारियों से डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता का कहना है कि लॉकडाउन के चलते डेयरी संचालकों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई रोकी गई थी। जल्द ही अभियान चलाकर गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी