साइकिल यात्रा रोकी तो पुलिस से हुई झड़प

समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय और लोकतंत्र बचाओं यात्रा को दिल्ली पुलिस ने यूपी गेट पर रोक लिया। इस पर सपा कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जामकर नारेबाजी की। इस बीच पुलिसकर्मियों से कार्यकर्ताओं ने कई बार झड़प भी कर ली। एक घंटे बाद दिल्ली पुलिस ने यात्रा दिल्ली के जंतर मंतर के लिए जाने दिया। यह यात्रा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से 2

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 09:40 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 09:40 PM (IST)
साइकिल यात्रा रोकी तो पुलिस से हुई झड़प
साइकिल यात्रा रोकी तो पुलिस से हुई झड़प

जासं, साहिबाबाद : समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय और लोकतंत्र बचाओं यात्रा को दिल्ली पुलिस ने यूपी गेट पर रोक लिया। इस पर सपा कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच पुलिसकर्मियों से कार्यकर्ताओं ने कई बार झड़प भी कर ली। एक घंटे बाद दिल्ली पुलिस ने यात्रा दिल्ली के जंतर मंतर के लिए जाने दिया। यह यात्रा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से 28 दिन पहले शुरू हुई थी। साइकिल यात्रा में अतुल प्रधान, अभिषेक यादव, मनमोहन झा व अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी