कौशांबी बस अड्डा के आसपास हो रहे अपराध

जागरण संवाददाता साहिबाबाद कौशांबी बस अड्डा और उसके आसपास लगातार अपराध हो रहे है

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 09:33 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 09:33 PM (IST)
कौशांबी बस अड्डा के आसपास हो रहे अपराध
कौशांबी बस अड्डा के आसपास हो रहे अपराध

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : कौशांबी बस अड्डा और उसके आसपास लगातार अपराध हो रहे हैं। चोर और लुटेरे मुसाफिरों को निशाना बना रहे हैं। चंद कदम की दूरी पर स्थित लिक रोड थाना की महाराजपुर चौकी पर तैनात पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग रही है। इससे पुलिस कठघरे में खड़ी हो रही है।

चाक-चौबंद सुरक्षा के दावे हवा-हवाई : कौशांबी बस अड्डा महाराजपुर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर है। बस अड्डा के द्वार पर यातायात पुलिस का चेक पोस्ट है। बस अड्डा दिल्ली की सीमा से सटा है। यहां पर हर दिन हजारों मुसाफिर आते हैं। हजारों राहगीर इसके सामने से गुजरते हैं। इस वजह से यहां 24 घंटे पुलिस की मुस्तैदी और कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था का दावा किया जाता है। इन सबके बीच बस अड्डा और आसपास लूट और चोरी हो रही है। जहरखुरानी का मामला भी सामने आता रहता है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लाजिमी हैं। पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय गाजियाबाद ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस लगातार गश्त करती है। कई बदमाश पकड़े भी गए हैं।

chat bot
आपका साथी