आयुषी सोनी का भारतीय टी-20 महिला क्रिकेट टीम में चयन

जागरण संवाददाता गाजियाबाद शहर के विजयनगर निवासी आयुषी सोनी को 25 सदस्यीय भारतीय महिला टीम मे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 11:41 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 11:41 PM (IST)
आयुषी सोनी का भारतीय टी-20 महिला क्रिकेट टीम में चयन
आयुषी सोनी का भारतीय टी-20 महिला क्रिकेट टीम में चयन

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : शहर के विजयनगर निवासी आयुषी सोनी को 25 सदस्यीय भारतीय महिला टीम में दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली टी-20 क्रिकेट सीरीज के लिए शामिल किया गया है। आयुषी ने अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने परिवार व मेहनत को श्रेय दिया है। उनके पिता ने इसे शहर या जिले के लिए नहीं बल्कि प्रदेश के लिए गौरव बताया है।

लखनऊ में भारत व दक्षिण अफीका के बीच पाच वनडे व तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। तीन मैच की टी-20 सीरीज 20 मार्च से आरंभ होगी, जिसके दो मैच 22 मार्च व 24 मार्च को लखनऊ में ही खेले जाएंगे। आयुषी का 25 सदस्यीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन की सूचना के साथ ही उनको 25 फरवरी को लखनऊ का आमंत्रण भी मिला है। शाम छह बजे वह दिल्ली से लखनऊ के लिए फ्लाइट के लिए रवाना होंगी। आयुषी सोनी बेहतरीन बल्लेबाज के साथ आाफ स्पिनर भी हैं। उन्हें घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के आधार पर टीम में मौका मिला है। टीम कप्तानी की कमान हरमनप्रीत कौर संभालेगी, जो आयुषी सोनी के खेल को लेकर प्रशसा कर चुकी हैं। वह महिला आइपीएल की सुपरनोवा टीम में भी शामिल थी, जो नवंबर 2020 में शारजाह में खेला गया था। उन्हें इसमें गेंदबाजी और बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल सका था। आयुषी ने दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली टी-20 सीरीज में टीम इलेवन में शामिल होने का भरोसा जताया है। उनके शुरुआती कोच गोल्डी सहगल ने भी उनके घर पहुंचकर आयुषी का मुंह मीठा कराया। उन्होंने कहा कि यह गाजियाबाद के लिए एक उपलब्धि है। वहीं, आयुषी के पिता आरके वर्मा ने कहा कि उनकी बेटी ने यहा तक का सफर अपनी मेहनत के बूते तय किया है। बता दें कि आयुषी सोनी की कप्तानी में टीम इंडिया की बी-टीम महिला अंडर-23 चैलेंजर टी-20 ट्राफी जीत चुकी है। उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें महिला आइपीएल और अब इंडिया महिला क्रिकेट टी-20 में मौका मिला है। उनकी उपलब्धि पर परिवार में जश्न का माहौल है।

chat bot
आपका साथी