संशोधित: विधायक के ममेरे भाई अभिषेक ने थामा बसपा का दामन

जागरण संवाददाता गाजियाबाद भाजपा विधायक अजित पाल त्यागी के ममेरे भाई अभिषेक त्यागी ने बसपा का

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 09:41 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 09:41 PM (IST)
संशोधित: विधायक के ममेरे भाई अभिषेक ने थामा बसपा का दामन
संशोधित: विधायक के ममेरे भाई अभिषेक ने थामा बसपा का दामन

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: भाजपा विधायक अजित पाल त्यागी के ममेरे भाई अभिषेक त्यागी ने बसपा का दामन थाम लिया। इसके साथ ही एक बार फिर इस परिवार में चल रही उठापटक सामने आई है। एक ओर विधायक के परिवार के सदस्य व अधिकांश रिश्तेदार भाजपा से जुड़े हुए हैं, वहीं अभिषेक ने पिता नरेश पाल त्यागी की हत्या में विधायक के बड़े भाई गिरीश पाल त्यागी का नाम सामने आने के बाद बसपा ज्वाइन कर ली है।

नौ अक्टूबर को हुई थी पिता की हत्या

बसपा के जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार ओके ने बताया कि आरडीसी स्थित बसपा कार्यालय में अभिषेक त्यागी और उनके 11 साथियों को बहुजन समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई है। जल्द ही कार्यकारिणी में इनका पद निर्धारित किया जाएगा। अभिषेक के पिता नरेश पाल त्यागी की लोहिया नगर में नौ अक्टूबर-2020 को दिन निकलते ही गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने विधायक के भाई एवं नरेश के बड़े भांजे गिरीश पाल त्यागी के हत्या की साजिश रचने की बात कही थी। पुलिस ने गिरीश के सहयोगी हिदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्यागी के साथ दो शार्प शूटरों को भी गिरफ्तार किया था। गिरीश पाल त्यागी को फिलहाल हाई कोर्ट से गिरफ्तारी से राहत मिली हुई है। गिरीश का नाम सामने आने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी ने प्रेस कांफ्रेंस कर छोटे बेटे एवं विधायक अजित पाल त्यागी पर बड़े बेटे गिरीश त्यागी को पुलिस के साथ फंसाने का आरोप लगाया था। वहीं पुलिस के पर्दाफाश करने से ठीक एक दिन पहले खुद विधायक ने भी प्रेसवार्ता कर पिता के लहजे में पुलिस से साक्ष्यों की मांग की थी।

----

अचानक बदला अभिषेक का रुख

पिता की हत्या के बाद से पुलिस के पर्दाफाश करने तक हर बार विधायक अजित पाल त्यागी को बड़ा भाई बताते हुए उन्हें आगे रखने वाले अभिषेक के बसपा ज्वाइन करने से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अभिषेक के अचानक रुख बदलने से राजनीतिक जानकारों का कहना है कि जिला पंचायत चुनाव से ठीक पहले अभिषेक के बसपा ज्वाइन करने के बड़े मायने हैं। आगामी दिनों में बसपा उन्हें जिला या महानगर कार्यकारिणी में बड़ा पद दे सकती है। साथ ही उन्हें जिला पंचायत चुनाव में भी उतार उतार सकती है। अभिषेक के अलावा उनके साथी निखिल त्यागी, मोहित त्यागी, अंकित त्यागी, अमित त्यागी, प्रभात त्यागी, राहुल त्यागी, सचिन त्यागी, नितिन त्यागी, गोल्डी त्यागी, गौरव त्यागी व गोलू त्यागी ने भी बसपा ज्वाइन की है।

chat bot
आपका साथी