संपत्ति विभाग में भ्रष्टाचार, आपस में भिड़ रहे अधिकारी

जासं गाजियाबाद नगर निगम के संपत्ति विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतें आए दिन सामने आती हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 09:47 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 09:47 PM (IST)
संपत्ति विभाग में भ्रष्टाचार, आपस में भिड़ रहे अधिकारी
संपत्ति विभाग में भ्रष्टाचार, आपस में भिड़ रहे अधिकारी

जासं, गाजियाबाद: नगर निगम के संपत्ति विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतें आए दिन सामने आती हैं। अब इस विभाग में कार्यरत अधिकारी ही आपस में भिड़ रहे हैं। मोहन नगर जोन में कर अधीक्षक पर कर निरीक्षण द्वारा हमला करने और जाने से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। इस मामले में पार्षदों ने भी जांच की मांग की है। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार सिन्हा को जांच सौंपी है। ये है मामला: मोहन नगर जोन के जोनल प्रभारी बनारसी दास ने नगर आयुक्त को रिपोर्ट भेजकर बताया कि शालीमार गार्डन मेन निवासी सुनील शेट्टी की संपत्ति ए-134 पर सालाना 4,46,256 रुपये का सालाना संपत्ति कर होता है। वर्तमान वित्तीय वर्ष को सम्मिलित करते हुए सुनील पर 9,20,391 रुपये का संपत्ति कर देय है। उन्होंने एक पत्र के जरिये संपत्ति कर माफ करने की मांग की। इस पर बगैर जांच सौंपे क्षेत्रीय कर निरीक्षक द्वितीय रविद्र कुमार ने बिना किसी आदेश के सुनील की संपत्ति का वार्षिक मूल्यांकन 4,46,256 रुपये के बजाय 1,31,544 कर दिया। पत्रावली पर पीछे की तारीख में हस्ताक्षर करने का दबाव जोनल प्रभारी पर बनाया, इन्कार करने पर जोनल प्रभारी पर कार्यालय में ही हमला किया गया, उनको जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में साहिबाबाद थाने में भी शिकायत की गई है। पार्षद बोले, कड़ी कार्रवाई हो:

इस मामले की जानकारी होने पर पार्षद हिमांशु मित्तल ने भी नगर आयुक्त से आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया की संपत्ति विभाग में भ्रष्टाचार की भी जांच होनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी