निगम कर्मचारी खुद के स्वास्थ्य का भी रखें खयाल: महापौर

जासं गाजियाबाद नगर निगम के कर्मचारी संक्रमण से बचाव के लिए साफ सफाई और सैनिटाइजेशन का

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 08:25 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 08:25 PM (IST)
निगम कर्मचारी खुद के स्वास्थ्य का भी रखें खयाल: महापौर
निगम कर्मचारी खुद के स्वास्थ्य का भी रखें खयाल: महापौर

जासं, गाजियाबाद: नगर निगम के कर्मचारी संक्रमण से बचाव के लिए साफ सफाई और सैनिटाइजेशन का कार्य कर रहे हैं। सोमवार को महापौर आशा शर्मा और नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को साबुन, मास्क व सैनिटाइजर वितरित कर खुद के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखने के लिए कहा। संक्रमण के लक्षण प्रतीत होने पर तुरंत कोविड - 19 टेस्ट कराने की अपील की। नगर आयुक्त ने बताया कि कोरोना काल में स्वास्थ्य प्रहरी बेहतर कार्य कर रहे हैं। महापौर ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि नगर निगम पूर्ण रूप से उनके साथ है।

chat bot
आपका साथी