साप्ताहिक बाजारों से फैल सकता है कोरोना, शिकायत

जागरण संवाददाता खोड़ा साप्ताहिक बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। शारीरिक दूरी के नि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 08:25 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 08:25 PM (IST)
साप्ताहिक बाजारों से फैल सकता है कोरोना, शिकायत
साप्ताहिक बाजारों से फैल सकता है कोरोना, शिकायत

जागरण संवाददाता, खोड़ा : साप्ताहिक बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। लोग मास्क का भी प्रयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना फैल सकता है। इसकी जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत हुई है। साप्ताहिक बाजारों को बंद कराने की मांग हुई है।

खोड़ा में रहने वाले जेपी पांडेय ने बताया कि यहां बड़ी आबादी रहती है। बड़ी संख्या में लोग रोजी-रोटी के चक्कर में नोएडा, दिल्ली से आवाजाही करते हैं। साप्ताहिक बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। नियमों का लोग पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में कोरोना फैल सकता है। अगर यहां कोरोना फैला, तो इसका असर दिल्ली, नोएडा तक भी होगा। इस कारण यहां नियमों का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए और साप्ताहिक बाजारों को बंद होने चाहिए। पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि नियमों का उल्लंघन नहीं करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी