कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दुर्गापुरी कॉलोनी सील

जागरण संवाददातामोदीनगर तिबड़ा रोड पर दुर्गापुरी कॉलोनी में बुजुर्ग के कोरोना पॉजिटिव

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 07:12 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 07:12 PM (IST)
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दुर्गापुरी कॉलोनी सील
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दुर्गापुरी कॉलोनी सील

जागरण संवाददाता,मोदीनगर:

तिबड़ा रोड पर दुर्गापुरी कॉलोनी में बुजुर्ग के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कॉलोनी को सील कर दिया गया है। संक्रमित बुजुर्ग के परिवार के लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। उधर, मुरादनगर में रावली रोड स्थित कॉलोनी को भी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सील कर दिया गया है।

तिबड़ा रोड स्थित दुर्गापुरी कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग घर पर रहते थे। वे पूरी तरह स्वस्थ्य थे। तीन दिन पहले वे घूमने के लिए निकले थे। इसी बीच वे गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें उठाकर इसकी सूचना स्वजनों को दी। स्वजनों ने उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनका सैंपल लिया गया था। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी जैसे ही स्थानीय पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को लगी तो उन्होंने कॉलोनी को सील कर दिया। साथ ही उनके परिवार के सभी सदस्यों को होम क्वारंटाइन कर दिया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मोहल्ला पड़ोस के लोगों से भी कम ही घर से बाहर निकलने की अपील की है। बुजुर्ग के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग उनकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने में जुट गया है। वहीं, परिवार वालों का कहना है कि बुजुर्ग कम ही घर से बाहर निकलते थे। जिस वक्त वे गिरे, उनको आसपास के कुछ लोगों ने उठाया था। हो सकता था कि उनमें से कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हो। या फिर अस्पताल में भी वे किसी के संपर्क में आ सकते हैं। परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने भी अपनी जांच कराई है। जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके अलावा मुरादनगर में रावली रोड स्थित जीतपुर कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग आयुध निर्माणी से रिटायर्ड कर्मचारी कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थे। स्वजनों ने उन्हें गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने उनके परिवार के करीब 10 सदस्यों को होम क्वारंटाइन कर दिया है। थाना प्रभारी ओपी सिंह का कहना है कि कॉलोनी की गलियों व रास्ते को बैरकिडिग लगाकर सील कर दिया है। नपा अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने बताया कि कॉलोनी के रास्ते व गलियों को कीटनाशक दवाई का छिड़काव कर सैनिटाइज करा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी