कस्बे में जल्द शुरू होगा कूड़ा निस्तारण घर का निर्माण

संवाद सहयोगी मोदीनगर फरीदनगर कस्बे के लोगों को जल्द ही कूड़े की समस्या से निजात मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 05:58 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 07:59 PM (IST)
कस्बे में जल्द शुरू होगा कूड़ा निस्तारण घर का निर्माण
कस्बे में जल्द शुरू होगा कूड़ा निस्तारण घर का निर्माण

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

फरीदनगर कस्बे के लोगों को जल्द ही कूड़े की समस्या से निजात मिलेगी। इसके लिए गांव में कूड़ा निस्तारण घर बनवाया जा रहा है। कूड़ा घर के लिये प्रस्ताव तो पहले ही पास हो चुका था, लेकिन फंड के अभाव में काम शुरू नहीं हो पर रहा था। अब शासन से फंड पंचायत को फंड मिल गया है। कुछ ही दिनों में कूड़ा निस्तारण घर का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए जगह भी चिह्नित कर ली गई है।

इस बारे में फरीदनगर नगर पंचायत के चेयरमैन अनवर मलिक ने बताया कि कस्बे में कूड़ा इकट्ठा करने के लिए सफाईकर्मियों की नियुक्ति की गई है। जो रोजाना डोर-टू-डोर जाकर कूड़े का कलेक्शन करते हैं। इसका निस्तारण पास के गांव में किया जाता है, लेकिन अब कस्बे में ही कूड़ा निस्तारण घर का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें कस्बे से कूड़ा इकट्ठा कर यहां लाया जाएगा। यहां पर सूखे व गीले कूड़े को अलग-अलग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन से फंड मिलने के बाद अब अन्य विकास कार्य भी शुरू होंगे। जिसमें तालाब का सुंदरीकरण, इंटरलॉकिग मार्ग का निर्माण आदि कार्य शामिल हैं। फंड के अभाव में ही ये विकास कार्य रुके हुए थे।

chat bot
आपका साथी