नगर निगम में भ्रष्टाचार के विरोध में सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसी

जागरण संवाददाता गाजियाबाद कांग्रेस महानगर कमेटी की पहली बैठक में नगर निगम में फैले

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 08:36 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 08:36 PM (IST)
नगर निगम में भ्रष्टाचार के विरोध में सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसी
नगर निगम में भ्रष्टाचार के विरोध में सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसी

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : कांग्रेस महानगर कमेटी की पहली बैठक में नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि आमजन से जुड़ी समस्याओं को कांग्रेस प्रमुखता के साथ उठाकर समाधान तक ले जाएगी।

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने कहा कि कोरोना संकटकाल के दौरान नगर निगम ने तमाम विरोध के बावजूद 15 फीसद संपत्ति कर बढ़ा दिया, जो आमजन पर दोहरी मार है। लोग बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। बतौर मुख्य अतिथि मेरठ मंडल प्रभारी विदित चौधरी ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख चुनाव में लोकतंत्र की खुलेआम हत्या हुई है, जिसमें महिलाओं तक को बेआबरू किया गया। पूर्व विधायक केके शर्मा ने कहा कि हम भाजपा सरकार की गलत नीतियों व भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक आंदोलन करेंगे। पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, प्रदेश सचिव नसीम खान, सतीश त्यागी, पार्षद जाकिर अली सैफी, विकास खारी, ओमप्रकाश शर्मा, वीके अग्निहोत्री, सुशांत सुरेंद्र प्रकाश गोयल, कमलेश कुमारी, माया देवी, पूजा चड्ढा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी