तेल व घरेलू गैस पर बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता गाजियाबाद महानगर कांग्रेस के बैनर तले कांग्रेसियों ने सेक्टर-11 प्रताप विह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 10:09 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 10:09 PM (IST)
तेल व घरेलू गैस पर बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
तेल व घरेलू गैस पर बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : महानगर कांग्रेस के बैनर तले कांग्रेसियों ने सेक्टर-11 प्रताप विहार में केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल व घरेलू रसोई गैस के सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सरदार पटेल स्कूल से सम्राट चौक विजयनगर तक नारेबाजी करते हुए पदयात्रा निकाली। महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक ने कहा कि प्रतिदिन तेल के दाम बढ़ रहे हैं। घरेलू गैस की कीमतों में आए दिन बढ़ोतरी होने से आमजन हलकान है। सरकार इससे अंजान बनी है। प्रदर्शन के दौरान वार्ड अध्यक्ष नदीम चौहान, अबरार हुसैन, नादिम सैफी, अनुज चौधरी, बीके सिसोदिया अधिवक्ता, मोहित गौर, बलराज सिंह चावड़ा, अनिल भड़ाना, शशि मिश्रा, अनवर सलमानी, इमरान मलिक, राम शर्मा, ओमदत्त गुप्ता, मनोज शर्मा, दिनेश, मनोज, राकेश कुमार, बलजीत सिंह, महेंद्र कुमार, देवदत्त शर्मा सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी