राम मंदिर को लेकर कांग्रेस के होर्डिग पर लगाई कालिख

जागरण संवाददाता गाजियाबाद राम मंदिर को लेकर लगाए गए कांग्रेस के होर्डिंग पर किसी ने क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 06:18 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 06:18 PM (IST)
राम मंदिर को लेकर कांग्रेस के होर्डिग पर लगाई कालिख
राम मंदिर को लेकर कांग्रेस के होर्डिग पर लगाई कालिख

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद :

राम मंदिर को लेकर लगाए गए कांग्रेस के होर्डिंग पर किसी ने कालिख पोत दी। किसान कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा राम मंदिर का शिलान्यास किए जाने का दावा करते हुए जिलेभर में पोस्टर और होर्डिंग लगवाए थे। उसमें पांच अगस्त को होने जा रहे राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर जनता को बधाई दी गई थी। किसी ने शनिवार रात होर्डिंग पर किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष दीपक त्यागी की तस्वीर पर कालिख पोत दी। कांग्रेसियों का आरोप रहे है कि राजनीतिक द्वेष में ऐसा किया गया है।

किसान कांग्रेस कमेटी ने शहरी क्षेत्र के अलावा दुहाई, मुरादनगर और मोदीनगर में विभिन्न स्थानों पर पोस्टर और होर्डिंग लगाए थे। पोस्टर और होर्डिंग में दावा किया गया है कि 9 नवंबर 1989 को अयोध्या में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने राम मंदिर का शिलान्यास किया था। साथ ही पांच अगस्त को राम मंदिर की भूमि का पूजन और निर्माण कार्य शुरू होने पर देशवासियों को बधाई दी है। किसी ने शनिवार रात को न सिर्फ होर्डिंग फाड़े, बल्कि उन पर लगी किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष दीपक त्यागी की तस्वीर पर कालिख पोत दी। बस अड्डा, चौधरी मोड़, मेरठ रोड समेत कई जगह कालिख पोत दी गई। दीपक त्यागी का कहना है कि मैंने पोस्टर और होर्डिंग में सच्चाई बयां की है। किसी ने राजनीतिक द्वेष में कालिख लगाई है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव का कहना है कि भगवान श्रीराम सबके आराध्य हैं। उन्होंने दावा किया कि 1989 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने मंदिर का शिलान्यास किया था। पोस्टर और होर्डिंग में सिर्फ इतने तथ्य से लोगों को अवगत कराया गया है। यह राजनीति का हिस्सा नहीं है। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मंदिर का निर्माण शुरू करने के लिए भूमि पूजन किया जा रहा है। जिस पर हो-हल्ला कर भाजपा श्रेय लेने का प्रयास कर रही है। किसी ने द्वेष में ही कालिख पोतने का काम किया है।

chat bot
आपका साथी