अक्टूबर में गाजियाबाद आएंगे सीएम योगी, आडिटोरियम-गार्बेज फैक्ट्री का करेंगे लोकार्पण

जासं गाजियाबाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्टूबर में गाजियाबाद आएंगे। इस दौरान वह नगर निगम

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 10:23 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 10:23 PM (IST)
अक्टूबर में गाजियाबाद आएंगे सीएम योगी, आडिटोरियम-गार्बेज फैक्ट्री का करेंगे लोकार्पण
अक्टूबर में गाजियाबाद आएंगे सीएम योगी, आडिटोरियम-गार्बेज फैक्ट्री का करेंगे लोकार्पण

जासं, गाजियाबाद : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्टूबर में गाजियाबाद आएंगे। इस दौरान वह नगर निगम द्वारा बनवाए गए आडिटोरियम, शापिग कांप्लेक्स, गार्बेज फैक्ट्री सहित अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। महापौर आशा शर्मा ने सीआइएसएफ कैंप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनको गाजियाबाद आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

महापौर आशा शर्मा ने बताया कि नेहरू नगर में गाजियाबाद का सबसे बड़ा आडिटोरियम बनकर तैयार है। इसके साथ ही कूड़ा निस्तारण को लेकर सिहानी और रेत मंडी में गार्बेज फैक्ट्री बनवाई गई है। रमते राम रोड पर शापिग कांप्लेक्स बनवाया गया है। फुटपाथ पर सामान बेचने वालों के लिए वेंडिग जोन बनवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही कई और परियोजनाएं हैं, जिनका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करवाने की तैयारी लंबे समय से की जा रही है। इस संबंध में एक पत्र भी मुख्यमंत्री को पूर्व में भेजा गया था। इसी क्रम में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनको गाजियाबाद आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होने स्वीकार किया है। जल्द ही तिथि की घोषणा की जाएगी। जयपुर की तर्ज पर बनेंगे वेंडिग जोन: महापौर आशा शर्मा ने बताया कि वह पूर्व में जयपुर गई थीं, इस दौरान वहां उन्होंने वेंडिग जोन देखा। जिसमें महिलाओं के लिए अलग से दुकानें बनाई गई थीं। इसी तर्ज पर गाजियाबाद में भी वेंडिग जोन बनवाए जाएंगे, यदि एक वेंडिग जोन में दस दुकानें होंगी तो उनमें से चार दुकानों को महिलाओं को आवंटित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी