बच्चों के बीच प्रतियोगिता व मनोरंजन के साथ मनाया गया बाल दिवस

जागरण संवाददाता साहिबाबाद ट्रांस हिडन में रविवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 08:21 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 08:21 PM (IST)
बच्चों के बीच प्रतियोगिता व मनोरंजन के साथ मनाया गया बाल दिवस
बच्चों के बीच प्रतियोगिता व मनोरंजन के साथ मनाया गया बाल दिवस

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :

ट्रांस हिडन में रविवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर उत्साह के साथ बाल दिवस मनाया गया। विभिन्न संस्थाओं की ओर से बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके बाद बच्चों को उपहार, खाद्य पदार्थ व पढ़ाई सामग्री वितरित की।

इंदिरापुरम के शिप्रा सनसिटी फेज एक के बाल वाटिका पार्क में इनरव्हील क्लब की ओर से बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों के बीच पेंटिग, नृत्य, गायन और खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके बाद बच्चों को इनरव्हील क्लब, इंडियन आयल और मिल्क बास्केट की ओर से ट्राफी, बैग और उपहार दिया गया। मौके पर सोसायटी की एओए अध्यक्ष विदा चावरे, इनरव्हील प्रेसीडेंट निरुपमा सिन्हा, यश्वी, दर्श व अन्य मौजूद रहे। वहीं, शिप्रा सनसिटी फेज-दो में रोटरी क्लब आफ शिप्रा सनसिटी की ओर से पेंटिग प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें 70 बच्चों ने विभिन्न विषयों पर पेंटिग बनाई। इसमें विजेता रहे नौ बच्चों को सम्मानित किया गया। मौके पर जेके गौड, संतोष शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, धीरज भार्गव, राज किशोर शर्मा, धीरज अग्रवाल, दिनेश सैनी , वीरेंद्र सिंह, शरद खंडेलवाल, सीपी बालियान, चंद्र मोहन चौहान, स्वाति चौहान, मनीष शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

वहीं, वसुंधरा सेक्टर तीन में आंगन और आंचल द्वारा संचालित सुदर्शनम बाल विद्यालय की ओर से बाल दिवस पपर खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों के बीच लेमन रेस, मटकी रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि कराया गया। मौके पर पूर्व राज्य मंत्री सच्चिदानंद, सुदर्शना देवी, अंशु धवन, रेणुका, पायल, सागर रावत अन्य मौजूद रहे। वसुंधरा सेक्टर छह में अमृत वर्षा एनजीओ की ओर से बाल दिवस पर खेल और नृत्य प्रतियोगिता कराई गई। बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्था की सदस्य सपना ने केक काटकर बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। मौके पर राज पांडेय, भूपेंद्र, कोमल, सपना, गौरव त्यागी, शमशेर, रवि त्रिपाठी, बबलू, साबीर, इजहार व अन्य मौजूद रहे। स्कूलों के बच्चों के बीच हुई प्रतियोगिता :

वहीं, इंदिरापुरम के जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस पर अंतर विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें विभिन्न स्कूलों के करीब 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया। रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अशोक अग्रवाल, स्कूल के चेयरमैन जेके गौड़ एवं प्रधानाचार्य निधि गौड़ ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जेके गौड़ ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के अंदर आत्मविश्वास बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को निखारने में सहायक होते हैं।

------

राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की :

साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट - चार के इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिग कालेज में दो दिवसीय 39वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय संगीतमय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें 18 मंडलों के तीन सौ बच्चों ने भाग लिया और विभिन्न गीतों पर योगासन कर दिखाया। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य डा. अनिल अग्रवाल, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, विशिष्ट अतिथि नवनीत प्रिय दास ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डायरेक्टर अजय कुमार व रजिस्ट्रार मोनिका बंसल ने प्रतियोगिता के दौरान बच्चों को बाल दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी। कालेज की ओर से बच्चों को टी-शर्ट वितरण की गई। प्रवीण पाठक ने हाथों की स्थिति पर धनुष बाण चलाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग, भाजपा प्रदेश महासचिव अश्वनी त्यागी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी