प्रताप विहार में विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रताप विहार में 120 करोड़ की लागत से बने 220केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया। विद्युत उपकेंद्र के शुरू होने के साथ ही सिद्धार्थ विहार राजनगर कविनगर समेत दर्जनभर विद्युत क्षेत्र लाभांवित होंगे। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह व प्रदेश के राज्यमंत्री अतुल गर्ग ऑनलाइन उपस्थित रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 08:02 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 08:02 PM (IST)
प्रताप विहार में विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण
प्रताप विहार में विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रताप विहार में 120 करोड़ की लागत से बने 220 केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया। विद्युत उपकेंद्र के शुरू होने के साथ ही सिद्धार्थ विहार, राजनगर, कविनगर समेत दर्जनभर क्षेत्र क लोगों को निर्बाध बिजली मिलेगी। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह व प्रदेश के राज्यमंत्री अतुल गर्ग ऑनलाइन उपस्थित रहे।

शनिवार को प्रताप विहार में निर्मित 220 केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। वीडियो कांफ्रेंसिग द्वारा किए गए लोकार्पण के दौरान उन्होंने कहा कि विद्युत निगम ने कठिन समय में बेहतर काम किया है। जनता को राहत देने के लिए गाजियाबाद समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में उपकेंद्रों का लोकार्पण किया गया है। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह व शहर विधायक एवं प्रदेश राज्यमंत्री अतुल गर्ग भी ऑनलाइन मौजूद रहे। विद्युत ट्रांसमिशन के अधिशासी अधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि उपकेंद्र हाइब्रिड, मोड्यूल, ब्रेकर व आइसुलेटर उन्नत तकनीक से बने हैं। इससे सिद्धार्थ विहार, राजनगर, कविनगर, पटेलनगर समेत दर्जनभर विद्युत क्षेत्रों को बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि मधुबन बापूधाम में 150 करोड़ की लागत से व बुलंदशहर रोड पर 50 करोड़ की लागत से विद्युत उपकेंद्रों का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। शहर को निर्बाध विद्युत उपलब्ध कराने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर विद्युत निगम अधिकारियों में मुख्य अभियंता आरके राणा, ट्रांसमिशन के अधीक्षण अभियंता नवीन रंजन भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी