घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, आरोपित गिरफ्तार

जासं, गाजियाबाद : दोस्त की पत्नी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपित को कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कविनगर थाना क्षेत्र के राजनगर सेक्टर नौ में किराए के मकान में रहने वाली महिला का पति एक फास्टफूड की दुकान पर काम करता है। उसके साथ काम करने वाला आरोपित रमेश भी पीड़िता के बराबर वाले कमरे में परिवार के साथ किराए पर रहता है। महिला का आरोप है कि बृहस्पतिवार रात उसका पति छत पर सोया था। जबकि वह बच्चों के साथ कमरे में सोई हुई थी। रात में आरोपित रमेश उनके कमरे में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपित मौके से भाग गया। शुक्रवार को पति के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने रमेश को गिरफ्तार कर लिया। ---आशुतोष गुप्ता

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Jul 2018 06:37 PM (IST) Updated:Fri, 13 Jul 2018 06:37 PM (IST)
घर में घुसकर महिला से 
छेड़छाड़, आरोपित गिरफ्तार
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, आरोपित गिरफ्तार

जासं, गाजियाबाद : दोस्त की पत्नी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपित को कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

कविनगर थाना क्षेत्र के राजनगर सेक्टर नौ में किराए के मकान में रहने वाली महिला का पति फास्टफूड की दुकान पर काम करता है। उसके साथ काम करने वाला आरोपित रमेश भी पीड़िता के बराबर वाले कमरे में परिवार के साथ किराए पर रहता है। महिला का आरोप है कि बृहस्पतिवार रात उसका पति छत पर सोया था। जबकि वह बच्चों के साथ कमरे में सोई हुई थी। रात में आरोपित रमेश उनके कमरे में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपित मौके से भाग गया। शुक्रवार को पति के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने रमेश को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी