कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा व पत्नी के खिलाफ आरोप पत्र पेश
जासं गाजियाबाद कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा की मुश्किलें आने वा
जासं, गाजियाबाद : कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा की मुश्किलें आने वाले समय में बढ़ सकती हैं। धोखाधड़ी के मामले में गाजियाबाद की अदालत में सिहानी गेट थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ आरोप पत्र पेश कर दिया है।
सिहानी गेट थाना क्षेत्र के मोरटी गांव निवासी सतेंद्र त्यागी ने बताया कि वर्ष 2013 में रेमो डिसूजा ने 'अमर मस्ट डाई' नाम की फिल्म बनाई थी। इसको बनाने के लिए उन्होंने सतेंद्र से पांच करोड़ रुपये लिए थे। इसके एवज में 10 करोड़ रुपये लौटाने की बात कही थी। उधर, कई साल बाद भी पीड़ित को पैसा नहीं लौटाया गया। इस मामले में वर्ष 2016 में पीड़ित ने अदालत के आदेश पर रेमो डिसूजा व उनकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।