नकली मावा बनाने में फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददातामोदीनगर नकली मावा बनाने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित को

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:18 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 08:18 PM (IST)
नकली मावा बनाने में फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार
नकली मावा बनाने में फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता,मोदीनगर: नकली मावा बनाने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित को भोजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ आइपीसी की 272 के अलावा अन्य धाराओं में पहले भी कई मामले दर्ज बताए गए हैं। एसएचओ भोजपुर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ मिलकर पुलिस ने पिछले दिनों कलछीना गांव में छापेमारी की थी। इस दौरान वहां मिलावट कर नकली मावा बनाया जा रहा था। आरोपित मौका पाकर फरार हो गया था। जबकि, उसका मावा उसी समय जब्त कर उसे नष्ट करा दिया गया था। पुलिस आरोपित की तलाश में थी। रात को दबिश देकर आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित ननवा पर पहले भी मिलावट समेत अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया है।

chat bot
आपका साथी