निर्माणाधीन सीवर मैनहोल में गिरी कार

संवाद सहयोगी मोदीनगर हाईवे पर हरमुखपुरी कालोनी के निकट बुधवार रात करीब तीन बजे मेर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 05:47 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 05:47 PM (IST)
निर्माणाधीन सीवर मैनहोल में गिरी कार
निर्माणाधीन सीवर मैनहोल में गिरी कार

संवाद सहयोगी, मोदीनगर : हाईवे पर हरमुखपुरी कालोनी के निकट बुधवार रात करीब तीन बजे मेरठ की तरफ से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन सीवरेज मैनहोल में गिर पड़ी। कोहरे के कारण हुए इस हादसे के करीब दो घंटे बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस व लोगों ने मिलकर कार सवारों को मैनहोल से बाहर निकाला। बृहस्पतिवार सुबह क्रेन की सहायता से कार को गड्ढ़े ने निकाल लिया गया। हादसे में कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार सवारों को प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया।

दिल्ली के सदरपुर निवासी विशाल अपने दोस्त आकाश के साथ बीती रात मेरठ से दिल्ली आ रहे थे। जब वे गोविदपुरी में हरमुखपुरी कालोनी के सामने पहुंचे, तो कोहरे के कारण कार अनियंत्रित हो गई और थोड़ी ही दूरी पर बन रहे सीवरेज मैनहोल में गिर गई। काफी देर तक दोनों मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन उनकी आवाज कोई सुन नहीं सका। करीब दो घंटे बाद उनकी आवाज कुछ लोगों तक पहुंची तो वे वहां रुके और पुलिस को हादसे की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से रस्सियां डालकर उन्हें गड्ढे से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। एसएचओ मोदीनगर जयकरण सिंह ने बताया कि हादसे में दोनों को मामूली चोटे आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

शहर के अधिकांश मेनहाल को नहीं किया हुआ है कवर : हाईवे किनारे बनाए जा रहे सीवरेज के अधिकांश मैनहोल को कवर नहीं किया गया है। आते-जाते समय इनमें गिरने का लोगों को खतरा लगा रहता है। जलनिगम की इस लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

chat bot
आपका साथी