यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाया

जागरण संवाददाता गाजियाबाद सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के चौथे दिन कार चलाते समय सीट ब

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 08:57 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 08:57 PM (IST)
यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाया
यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाया

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद :

सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के चौथे दिन कार चलाते समय सीट बेल्ट न लगाने व वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने पहले हापुड़ चुंगी चौराहे और फिर मेरठ तिराहे व लालकुआं के पास चेकिग अभियान चलाया। चेकिग के दौरान जो लोग उपरोक्त नियमों को तोड़ते मिले। उन्हें रोककर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही यातायात नियमों को पालन करने की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान यात्री कर अधिकारी संदीप जायसवाल, यातायात निरीक्षक परमहंस तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी