आवासीय क्षेत्रों में बंद होंगी औद्योगिक गतिविधियां

आवासीय क्षेत्रों में चल रही औद्योगिक गतिविधियां बंद होंगी। जिलाधिकारी रितू माहेश्वरी ने ऐसी गतिविधियों को तत्काल बंद कराने का आदेश मजिस्ट्रेट, पुलिस प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 May 2018 07:50 PM (IST) Updated:Thu, 24 May 2018 07:50 PM (IST)
आवासीय क्षेत्रों में बंद होंगी औद्योगिक गतिविधियां
आवासीय क्षेत्रों में बंद होंगी औद्योगिक गतिविधियां

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : आवासीय क्षेत्रों में चल रही औद्योगिक गतिविधियां बंद होंगी। जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने ऐसी गतिविधियों को तत्काल बंद कराने का आदेश मजिस्ट्रेट, पुलिस प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दिए हैं। आवासीय क्षेत्र में केवल रिहाइश रहेगी। अवैध रूप से चलने वाली गतिविधियों को बंद कराया जाएगा। बंद करने के बाद बिजली और पानी बंद कराया जाएगा।

शहर में एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट की टीम रहेगी। तहसीलों में एसडीएम कमान संभालेंगे। एनजीटी के आदेश के बाद यह अभियान कुछ दिन पूर्व चलाया गया था। लोनी में अभी भी अभियान चल रहा है, लेकिन शहरी क्षेत्र में अभियान की रफ्तार सुस्त हुई है। डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी अवैध फैक्ट्री संचालित नहीं होनी चाहिए। आवासीय क्षेत्र में जहां भी इस तरह की गतिविधियां हो रही हैं उन्हें तत्काल बंद कराया जाए। ऐसी किसी भी शिकायत का तत्काल संज्ञान लिया जाए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से अब तक की कार्यवाही की रिपोर्ट मांगी गई है। बृहस्पतिवार को पुलिस प्रशासन की टीम ने ट्रांस ¨हडन क्षेत्र में कुछ इलाकों में मौके का निरीक्षण किया।

chat bot
आपका साथी