काल डिटेल से नहीं मिली जांच में मदद, दर्ज होंगे बयान

- उत्तरांचल कालोनी में मां और दो बच्चों की मौत का मामला संवाद सहयोगी लोनी बार्डर थाना क्षे˜

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:08 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:08 PM (IST)
काल डिटेल से नहीं मिली जांच में मदद, दर्ज होंगे बयान
काल डिटेल से नहीं मिली जांच में मदद, दर्ज होंगे बयान

- उत्तरांचल कालोनी में मां और दो बच्चों की मौत का मामला

संवाद सहयोगी, लोनी : बार्डर थाना क्षेत्र की उत्तरांचल विहार कालोनी में दस दिन पूर्व महिला और दो बच्चों की मौत के मामले में पुलिस को दंपती की काल डिटेल से जांच में मदद नहीं मिल सकी है। अब पुलिस मृतका के ससुराल और मायका पक्ष के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की योजना बना रही है।

दस दिन पूर्व उत्तरांचल विहार कालोनी निवासी अरविद मलिक की पत्नी प्रिया, बेटी नव्या के शव फंदे पर लटके मिले थे। जबकि 40 दिन का बेटा फर्श पर मृत अवस्था में मिला था। शनिवार को तीनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बार्डर थाने पर पहुंची। मां और बेटी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग आया है। जबकि बेटे की मौत दम घुटने से होना बताया गया है। बार्डर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि फिलहाल मामले में तहरीर नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में अरविद और प्रिया की काल डिटेल से कोई जांच उपयोगी नंबर नहीं मिले हैं। अब ससुराल और मायका पक्ष के बयान दर्ज कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। थाना प्रभारी ने बयान दर्ज होने के बाद वारदात से पर्दाफाश होने की संभावना जताई है।

chat bot
आपका साथी