बसों व डिपो को किया सैनिटाइज, आज से होगा संचालन

जागरण संवाददाता साहिबाबाद आज सुबह छह बजे से डिपो से बसों का संचालन दोबारा शुरू हो जा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 06:55 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:55 PM (IST)
बसों व डिपो को किया सैनिटाइज, आज से होगा संचालन
बसों व डिपो को किया सैनिटाइज, आज से होगा संचालन

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :

आज सुबह छह बजे से डिपो से बसों का संचालन दोबारा शुरू हो जाएगा। लॉकडाउन की वजह से शनिवार और रविवार को कौशांबी, साहिबाबाद, गाजियाबाद समेत अन्य डिपो से बसों का संचालन बंद रहा। इस दौरान बसों और पूरे डिपो की सफाई कर सैनिटाइज किया गया। आज सुबह छह से रात 10 बजे तक उत्तर प्रदेश के जिलों के लिए बसें चलाई जाएंगी।

उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसें दिल्ली में नहीं जा रही हैं। अब दिल्ली से चलने वाली बसें कौशांबी डिपो से चलाई जा रही हैं। बसें केवल उत्तर प्रदेश के जिलों में ही जा रही हैं। शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन की घोषणा होने पर बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। सोमवार सुबह छह बजे से दोबारा बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। दो दिन के लॉकडाउन के दौरान पूरे कौशांबी, गाजियाबाद, साहिबाबाद, लोनी समेत अन्य डिपो व बसों की सफाई कर सैनिटाइज किया गया। रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर भेजी गई बसें: वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से लोगों को लाया जा रहा है। कौशांबी बस डिपो से शनिवार व रविवार को भी इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ऐसी बसें भेजी गई। बसों से लोगों को गाजियाबाद में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर तक लाया गया। वहीं, गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पहुंचने वाले लोगों के लिए हापुड़, मेरठ और नोएडा के लिए बसें चलाई गईं। लॉकडाउन के दौरान डिपो व बसों की सफाई कर पूरी तरह सैनिटाइज कर दिया गया है। सोमवार सुबह छह से बसों का संचालन पहले की तरह होगा। लॉकडाउन के दौरान रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर बसें भेजी गईं, जिससे यात्री गंतव्य तक पहुंचे।

- एके सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज।

chat bot
आपका साथी