अवैध प्लाटिग पर चला जीडीए का बुलडोजर, संपत्ति सील

जासं गाजियाबाद गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने अवैध रूप से प्लाटिग करने और अवैध निर्माण करन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 08:55 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 08:55 PM (IST)
अवैध प्लाटिग पर चला जीडीए का बुलडोजर, संपत्ति सील
अवैध प्लाटिग पर चला जीडीए का बुलडोजर, संपत्ति सील

जासं, गाजियाबाद: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने अवैध रूप से प्लाटिग करने और अवैध निर्माण करने वालों पर नकेल कसना शुरू किया है। शुक्रवार को मोदीनगर, मुरादनगर और करहेड़ा में कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण ध्वस्त किए और दुकानों को सील किया गया।

जीडीए ओएसडी संजय कुमार ने बताया की प्रवर्तन जोन-दो के मोदीनगर और मुरादनगर क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण पर सख्ती की गई है। दुहाई में राजेंद्र यादव और नवीन यादव द्वारा 20 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल भूमि पर अवैध प्लाटिग की जा रही थी। असालतनगर में महेश त्यागी ने आठ हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में अनधिकृत रूप से प्लाटिग की थी, जिसे ध्वस्त किया गया। राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट के सामने दिल्ली-मेरठ रोड पर 3,500 वर्गमीटर जमीन पर भी अवैध रूप से की जा रही प्लाटिग के दौरान निर्मित की गई चारदीवारी को तोड़ा गया। एसआरएम यूनिवर्सिटी के सामने नौ हजार वर्गमीटर जमीन पर सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा था, जिसे रुकवाया गया है। महेंद्रपाल सिंह और जितेंद्र सिंह ने भिक्कनपुर में आरआरटीएस डिपो के पास अनधिकृत रूप से 12 दुकानों का निर्माण करवाया है, जिसे सील किया गया है। इस दौरान सहायक अभियंता राकेश कुमार, अवर अभियंता योगेंद्र कुमार, योगेंद्र वर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा और रामरूप सिंह चौहान मौजूद रहे। सिटी फारेस्ट के पास अवैध निर्माण रोका: प्रवर्तन जोन-आठ में सिटी फारेस्ट के पास रणवीर सिंह, मंजीत, संजय, देवेंद्र सिंह चौहान और जितेंद्र चौहान द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा था, जिसके खिलाफ विशेष कार्याधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में जीडीए की टीम ने कार्रवाई की। अवैध निर्माण रुकवाने के साथ संपत्ति सील की गई। इस दौरान सहायक अभियंता आरके सिंह, अवर अभियंता यशोदानंद त्रिपाठी, सचिन कुमार अग्रवाल, पीके गुप्ता और राजेंद्र कुमार शर्मा प्रवर्तन दस्ता और प्रवर्तन पुलिस दस्ता के साथ मौजूद रहे। सीलिग की कार्रवाई का विरोध करने वालों को चेतावनी दी गई है कि दोबारा निर्माण कार्य करवाया गया तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी