स्कूल की दीवार तोड़ी, अपने मकान का रास्ता निकाला

फोटो 21 जासं साहिबाबाद शहीदनगर चूना भट्ठी रोड स्थित नगर निगम के स्कूल की दीवार को तो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:51 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:51 PM (IST)
स्कूल की दीवार तोड़ी, अपने मकान का रास्ता निकाला
स्कूल की दीवार तोड़ी, अपने मकान का रास्ता निकाला

फोटो : 21

जासं, साहिबाबाद : शहीदनगर चूना भट्ठी रोड स्थित नगर निगम के स्कूल की दीवार को तोड़कर एक परिवार ने अपने मकान का दरवाजा खोल दिया। कोरोना की वजह से स्कूल बंद है। दीवार तोड़ने से बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। स्थानीय निवासियों ने स्कूल की प्रधानाचार्या व नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की है।

स्कूल में कक्षा एक से आठ तक के बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल की चारदीवारी है और गेट लगा हुआ है। स्कूल की दीवार के पास कुछ मकान बने हुए हैं। छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने बताया कि उन्हें सोमवार शाम चार बजे स्कूल की दीवार टूटने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को शिकायत की। लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। दीवार टूटने से बाहरी लोग स्कूल में आ सकते हैं जिससे भविष्य में बच्चों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। लोगों ने बताया कि नगर निगम और प्रधानाचार्या से शिकायत की है। मोहन नगर जोनल प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी