चाइनीज का बहिष्कार, रेशमी पोशाक पहनेंगे कान्हा अबकी बार

संवाद सहयोगी मोदीनगर श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर शहर में रौनक बढ़ने लगी है। बा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:19 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 07:19 PM (IST)
चाइनीज का बहिष्कार, रेशमी पोशाक पहनेंगे कान्हा अबकी बार
चाइनीज का बहिष्कार, रेशमी पोशाक पहनेंगे कान्हा अबकी बार

संवाद सहयोगी, मोदीनगर : श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर शहर में रौनक बढ़ने लगी है। बाजार भी सजाए जा चुके हैं। कान्हा की पोशाक समेत सजावट के तमाम सामानों के स्टॉल भी बाजार में लग चुके हैं। वहीं, इस बार चाइनीज सामान बाजार से पूरी तरह गायब है। स्वदेशी सामान ही स्टॉल व दुकानों पर दिखाई पड़ रहा है। हालांकि लोगों की रूचि भी स्वदेशी सामान में ही है। चाइनीज को दरकिनार किया हुआ है। गोविदपुरी, गुरुद्वारा रोड, कस्बा रोड, निवाड़ी रोड, रुकमणी मार्केट समेत विभिन्न बाजारों को भी लाइटों से सजाया गया है। बस सभी को बेसब्री से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का इंतजार है। इस बार बाजारों में कान्हा के लिए रेशमी पोशाकों की भरमार है। श्रद्धालु भी इनमें खूब रूचि दिखा रहे हैं। 200 से लेकर 600 रुपये के बीच इन पोशाकों की कीमत हैं। गोविदपुरी में कान्हा की पोशाक के बिक्री के लिए लगाए स्टॉल संचालक पवन सैनी ने बताया कि कोरोना का व्यापार पर असर पड़ा है। अभी तक कुछ ही सामान की बिक्री हुई है। वहीं, चाइनीज सामान को इस बार लाने से परहेज किया गया है। स्वदेशी सामान को बढ़ावा दिया गया है। जिसमें ग्राहक भी अपनी रूचि दिखा रहे हैं। रेशमी पोशाक ग्राहकों को खूब लुभा रहीं हैं।

--------सामान           मूल्य

बांसुरी         10 से 25झूला            100 से 300पंखा            10 से 20सिंहासन         300 से 500मुकुट           150 से 250

chat bot
आपका साथी