दो महिलाओं की हत्या की गुत्थी अबतक अनसुलझी

संवाद सहयोगी लोनी क्षेत्र की बलराम नगर और अशोक विहार कालोनी में हुई दो महिलाओं की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 04:08 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 04:08 PM (IST)
दो महिलाओं की हत्या की गुत्थी अबतक अनसुलझी
दो महिलाओं की हत्या की गुत्थी अबतक अनसुलझी

संवाद सहयोगी, लोनी : क्षेत्र की बलराम नगर और अशोक विहार कालोनी में हुई दो महिलाओं की हत्या की गुत्थी अब तक अनसुलझी है। एक महिला का शव बेड तो दूसरी का घर में सोफे पर बरामद हुआ था। पुलिस दोनों मामलों में हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हत्या की वारदात से पर्दाफाश न होने से लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी है।

--

वारदात एक : 22 जुलाई को बलराम नगर कालोनी में सरोज बाला का शव घर में बेड पर बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया था। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच उपयोगी नमूने एकत्र किए थे। तीन महीने बीतने के बावजूद पुलिस महिला के हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस का दावा है कि महिला की हत्या किसी नजदीकी ने की है।

--

वारदात दो : नौ अक्टूबर को मुनिया नामक महिला घर पर अकेली थीं। करीब डेढ़ बजे उनकी बेटी घर पहुंची तो उनका शव सोफे पर पड़ा हुआ था। बदमाशों ने उनके हाथ पैरों को कपड़े से बांधा हुआ था। पड़ोसियों के मुताबिक घटना से कुछ समय पूर्व घर से तेज गानों की आवाज आ रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत दम घुटने से बताई गई थी। पुलिस के मुताबिक मृतका के स्वजन हत्यारों की गिरफ्तारी में पुलिस की मदद नहीं कर रहे हैं।

--

क्या कहते हैं अधिकारी : पुलिस की टीमें मामलों की जांच में जुटी हैं। दोनों मामलों में स्वजन, आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर हत्यारों को जेल भेजा जाएगा। - अतुल कुमार सोनकर, पुलिस क्षेत्राधिकारी लोनी

chat bot
आपका साथी