बच्चों के खेलने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष

भिड़ंत -जमकर चले लाठी-डंडे व पत्थर आधा दर्जन घायल -पुलिस ने शांतिभंग के मामले में सात को

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 07:49 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 07:49 PM (IST)
बच्चों के खेलने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष
बच्चों के खेलने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष

भिड़ंत

-जमकर चले लाठी-डंडे व पत्थर, आधा दर्जन घायल

-पुलिस ने शांतिभंग के मामले में सात को किया गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, मुरादनगर : थाना क्षेत्र के नेकपुर गांव में बृहस्पतिवार शाम को बच्चों के खेलने को लेकर हुए झगड़े के चलते दो पक्ष के बीच खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान महिला समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने शांतिभंग के मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष के सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

नेकपुर गांव में फरमान अपने परिवार के साथ रहते हैं। फरमान के अनुसार बृहस्पतिवार शाम को उनका बेटा अपने दोस्तों के साथ घर के निकट खेल रहा था। इस दौरान बच्चे का पड़ोसी उमेर के बेटे साथ झगड़ा हो गया। झगडे़ में दोनो परिवार की महिलाएं भी शामिल हो गई। उसके कुछ देर बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान पक्ष के लोगों ने लात-घूसों व लाठियों से एक-दूसरे पर हमला किया। बाद में दोनों ओर से पत्थर भी चले और कुछ लोगों ने फायरिग होने की बात की कही, हालांकि पुलिस फायरिग होने से इन्कार कर रही है। संघर्ष के दौरान महिलाओं समेत दोनों पक्ष के सात लोग घायल हो गए।

इस बीच किसी ने संघर्ष के बारे में पुलिस को सूचित कर दिया, तो पुलिस मौके पर पहुंची और शांतिभंग के मामले में फरमान, फुकरान, नसीम, जुल्फकार, उमेर, नियाजुद्दीन, राजू को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शांतिभंग के मामले सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पक्ष के लोगों ने शिकायत की है।

chat bot
आपका साथी